---Advertisement---

‘भाई थोड़ी स्पीड पकड़ो..’ फेक न्यूज़ को लेकर आप नेता Anurag Dhanda का बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी पर तंज, जानें पूरा मामला

Anurag Dhanda: फेक न्यूज के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता ने बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी पर निशाना साधा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 26, 2026 3:08 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: फेक न्यूज के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट को लेकर दोनों के बीच बयानबाजी हुई। इसी दौरान अनुराग ढांडा ने प्रदीप भंडारी पर तंज कसते हुए कहा, “भाई थोड़ी स्पीड पकड़ो।” उनके इस बयान के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। दरअसल प्रदीप भंडारी ने अपने एक्स हैंडल से एक स्कूल की जानकारी दी थी। जिसमे उन्होंने एक स्कूल की फोटो शेयर करते हुए पंजाब सरकार पर आरोप लगाया था। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda ने बीजेपी नेता की लगाई क्लास

दरअसल बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “पंजाब के ‘स्कूल ऑफ़ एमिनेंस’ ने तो ज़बरदस्त गलती कर दी। Rihanna, Ludhiana, LUGHIANA, पंजाब का नया ज़िला, जिसे AAP के शिक्षा विभाग और अरविंद केजरीवाल ने खोज निकाला है।

सही स्पेलिंग तक नहीं लिख पाए”! इसी के जवाब में आप नेता Anurag Dhanda ने लिखा कि “3 दिन में सिर्फ 2 फेक न्यूज़? भाई थोड़ी स्पीड पकड़ो नहीं तो अमित मालवीय की तरह लात मार देंगे तुमको भी बीजेपी वाले। ये रही असली तस्वीर”। गौरतलब है कि दोनों के बीच अच्छी खासी नोक झोंके देखने को मिली।

पंजाब के स्कूलों पर बीजेपी लगा रही है आरोप

बीजेपी नेताओं ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर अलग दिखाई देती है।

हालांकि इन आरोपों पर आप नेता लगातार प्रतिक्रिया दे रहे है और सही जानकारी प्रदान कर रहे है। बीजेपी का यह हमला ऐसे समय में सामने आया है जब पंजाब सरकार लगातार सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात करती रही है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026