Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Anurag Dhanda ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए। अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया।
दरअसल बुधवार को कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि मुगल्लोल्ली टांडा स्थित की क्रंकीट की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिसके कारण 6 बच्चे घायल हो गए।
Anurag Dhanda का राहुल गांधी पर जोरदार तंज
आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “माननीय अजित अंजुम जी कल आप लगता है काफ़ी व्यस्त थे इसलिए राहुल गांधी की पार्टी के निकम्मेपन पर और कर्नाटक में बच्चों के ऊपर स्कूल की छत गिरने जैसे गंभीर मुद्दे पर कमेंट नहीं कर पाए।
माननीय @ajitanjum जी
कल आप लगता है काफ़ी व्यस्त थे इसलिए @RahulGandhi की पार्टी के निकम्मेपन पर और कर्नाटक में बच्चों के ऊपर स्कूल की छत गिरने जैसे गंभीर मुद्दे पर कमेंट नहीं कर पाए।
दोबारा ध्यानार्थ। उम्मीद है आज आपके भीतर का पत्रकार करवट लेगा। https://t.co/dGdXkTJ0ea
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) September 4, 2026
दोबारा ध्यानार्थ। उम्मीद है आज आपके भीतर का पत्रकार करवट लेगा”। बता दें कि ढांडा ने अजीत अंजुम को भी टैग किया।
जर्जर स्कूल भवन को लेकर उठे सवाल
हादसे के बाद स्कूल भवन की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि भवन लंबे समय से खराब हालत में था और छत में लोहे की सरिया तक दिखाई दे रही थी। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल की तत्काल जांच और बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
हालांकि, शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्कूल भवन का पिछले साल गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इंजीनियर से निरीक्षण कराया गया था और रिपोर्ट में कक्षाओं को सुरक्षित बताया गया था।
