ताबड़तोड़ Houthis Attack से कांप उठा सउदी अरब! भारतीय की मौत से मचा कोहराम, दूतावास ने किया अलर्ट

Houthis Attack: सऊदी अरब पर हूती द्वारा आक्रमण करने के बीच भारतीय के बीच जान चली गई है जिसे लेकर दूतावास अलर्ट मोड पर है। आइए जानते हैं क्या है पूरी डिटेल्स और किस तरह से लोगों को सावधान किया गया है।

Houthis Attack

Photo Credit- Google Houthis Attack

Houthis Attack: सउदी अरब पर हूती विद्रोहियों के द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन दम्माम हवाई अड्डे पर अचानक आक्रमण किया गया जिसकी वजह से अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट्स की माने तो यहां एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दो अन्य भारतीय नागरिक घायल हैं। इसे लेकर तनाव काफी हद तक बढ़ गया है। वहीं इस सबके बीच भारतीय दूतावास की तरफ से लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Houthis Attack से किस तरह मचा हड़कंप

सउदी अरब के दम्माम शहर के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थिति अटैक हुआ जिसमें दो लोगों की जान गई है। 8 को घायल बताए जा रहा है। इसमें से एक भारतीय थे तो वहीं दो अन्य भारतीय घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल इस हमले की शुरुआत की वजह की बात करें तो हूती का कहना है कि सऊदी अरब की सेना ने लाल सागर में जाकर द्वीप के पास एक नौका को निशाना बनाया। हूती विद्रोहियों ने सउदी अरब के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए हैं।

क्या है सउदी से हूती की मांग

बीते कुछ समय से हूती अटैक लगातार जारी है जहां रियाद में रक्षा मंत्रालय, अरामको की पेट्रोलियम सुविधा और आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। उनका कहना है कि जब तक सउदी अरब यमन के उनके नियंत्रण वाले इलाकों से नाकाबंदी नहीं हटाता तब तक उनके ये हमले नहीं रुकेंगे और यह लगातार जारी रहेंगे।

दूतावास की तरफ से क्या कहा गया भारतियों को लेकर

वहीं भारतीय की मौत को लेकर दूतावास अलर्ट मोड पर है। उन्होंने सभी नागरिकों से सतर्क रहने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय और दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है ताकि भारतीय नागरिक तुरंत इसे संपर्क कर सके और किसी भी मुसीबत में देश उनके साथ खड़ा है। वहीं रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वहां फंसे हुए यात्रियों को वापस सलामत लाने के लिए काम किया जा रहा है।

Exit mobile version