---Advertisement---

बाढ़ के बीच दिल्ली के लोग Arvind Kejriwal को क्यों कर रहे है याद? आप नेता Anurag Dhanda ने शेयर किया वीडियो

Anurag Dhanda: दिल्ली मे लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैस हालात बन गए है, कई इलाकों में बाढ़ का पानी का घुस गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2025 5:12 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: दिल्ली मे लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है, लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। इसी बीच आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां एक महिला कहती हुई नजर आ रही है कि “पहले जैसी सुविधा नहीं है। पहले हर सुविधा थी, अबकी बार कुछ नहीं मिल रहा है”। बता दें कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं आज आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने शास्त्री पार्क क्षेत्र पहुंचे।

Anurag Dhanda ने शेयर किया वीडियो

आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि “दिल्ली के लोग Arvind Kejriwal
जी की सरकार को याद कर रहे हैं। पहले जब भी ज़रूरत पड़ी लोगों के लिए बाढ़ राहत के अच्छे इंतज़ाम होते थे, अब हालात ख़राब हैं”।

इस वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि “पहले की जैसी सुविधा नहीं है, पहले कच्चा राशन मिलता था, बना हुआ राशन मिलता था, लाइट थे, पंखा थे, तख्त थे, गद्दे थे, बैंचे थे, इस बार बस छत्तर छाया लगी है, थोड़ा बहुत मिल जाता है”।

बाढ़ ग्रसित इलाकों में अरविंद केजरीवाल ने किया दौरा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क क्षेत्र का दौरा किया। वे गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की, साथ ही स्थिति का जायजा लिया। लगातार बारिश और हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के इलाकें जलमग्न हो गए है, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। लोगों के रहने के लिए शिविरों के इंतजाम किए गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026