---Advertisement---

‘क्या आपको नहीं लगता कि बीजेपी इस..’, Arvind Kejriwal ने Mohan Bhagwat को पत्र लिखकर पूछे कई सवाल; जानें डिटेल

Arvind Kejriwal: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहने भागवत ने पत्र लिखकर उनसे बीजेपी को लेकर कई सवाल पूछे है। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों के बीच सियासी जंग जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 1, 2025 12:50 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी पारा लगातार गरमाता जा रहा है। मालूम हो कि आप और बीजेपी में जुबानी जंग शुरू हो गई है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले दिल्ली के पूर्व सीएम Arvind Kejriwal ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्कीम शुरू की है। वहीं आज नए साल के पहले दिन आप संयोजक ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे कई सवाल पूछे है, जिसके बाद सियासी पारा और गरमा गया है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा।

Arvind Kejriwal ने Mohan Bhagwat को लिखा पत्र

दरअसल अरविंज केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पत्र जारी किया, जिसमे वह Mohan Bhagwat से कई सवाल पूछते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने लिखा कि “भाजपा नेता खुलेआम पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट-खरीद का समर्थन करता है?

बड़े पैमाने पर गरीबों, दलितों, पूर्वाचल के लोगों और झुग्गी-झोपड़ी वालों का वोट काटने की कोशिश की जा रही है, जबकि ये लोग कई सालों से यहां रह रहे हैं। क्या आरएसएस को लगता है कि ऐसा करना भारतीय लोकतंत्र के लिए सही है?” उन्होंने यह भी पूछा, “क्या आपको नहीं लगता कि बीजेपी इस तरह से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर कर रही है?”

दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले Arvind Kejriwal समेत आप पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार जन संवाद कर रहे है। इसी बीच पूर्व संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 2100 धनराशि देने का ऐलान किया है, जिसका रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त इलाज को लेकर भी आप संयोजक ने ऐलान किया है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं माना जा रहा है कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो सकते है। जिसे देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026