---Advertisement---

Budget 2025 से पहले Arvind Kejriwal का मास्टरस्ट्रोक! केंद्र सरकार के सामने शिक्षा, स्वास्थ्य समेत रखी ये 7 मांगे; पढ़े रिपोर्ट

Arvind Kejriwal: बजट 2025 पेश होने से पहले अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के सामने 7 बड़ी मांगे पेश की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 22, 2025 3:51 अपराह्न

Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

Arvind Kejriwal: दिल्ली में कड़ाके ठंड के बीच सियासी पारा पूरी तरह से गरमाया हुआ है। इसी बीच आप संयोजक और नई दिल्ली सीट से आप के उम्मीदवार Arvind Kejriwal ने Budget 2025 से पहले केंद्र सरकार से मीडिल क्लास लोगों के लिए 7 बड़ी मांगे की है। बता दें कि आप संयोजक ने वीडिया जारी कर यह मांग केंद्र सरकार के सामने रखी हुई है। चलिए आपको बताते है कि इन 7 मांगों के बारे में और इससे कैसे मिडिल क्लास लोगों को फायदा मिल सकता है।

Budget 2025 से पहले Arvind Kejriwal ने रखी 7 मांगे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए केंद्र सरकार से 7 बड़ी मांगे कर दी है। अपने वीडियो में Arvind Kejriwal ने कहा कि आज से दो हफ्ते के बाद देश का अगल बजट आने वाले है। इस लोकसभा के सत्र में आम आदमी पार्टी के सांसद मिडिल क्लास के मुद्दे संसद में उठाएंगे। हम यह मांग करते है कि देश का अगला बजट मिडिल क्लास को समर्पित हो। आज में केंद्र सरकार से 7 डिमांड कर रहा हूं।

पहला- शिक्षा बजट को 2% से बढ़ाकर 10% किया जाना चाहिए। निजी स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जाए। दूसरा – उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और छात्रवृत्ति दी जाए। तीसरा – स्वास्थ्य बजट को 10% तक बढ़ाया जाना चाहिए। चौथा- आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 7 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर देना चाहिए।

GST को लेकर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

5वें मांग की बात करें तो Arvind Kejriwal ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी हटाने की मांग रखी है। छठा – वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन योजनाएं, देश भर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं। 7वां – वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में 50% की छूट मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने मिडिल क्लास लोगों पर ज्यादा जोर देते हुए यह मांग उठाई है। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि बजट 2025 में वित्त मंत्री मीडिल क्लास को क्या तोहफा देती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026