---Advertisement---

Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, उमर अब्दुल्ला समेत इन नेताओं ने जताई खुशी

Assembly Election 2024: चुनाव आयोग द्वारा 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद सियासत गरमा गई है। जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होने है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 16, 2024 5:33 अपराह्न

Assembly Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Assembly Election 2024: चुनाव आयोग द्वारा 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासत गरमा गई है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होने है। वहीं हरियाणा में 1 चरण में चुनाव होना है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में 18 सिंतबर, 25 सिंतबर को 1 अक्टूबर को तीन चरण में मतदान संपन्न होगा और अंतत: 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती कर सभी 90 विधानसभा सीटों के फैसले जनता के समक्ष रखे जाएंगे।

वहीं हरियाणा में 1 चरण में ही मतदान होना है। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और 4 अक्टूबर को वोटों की गिनती कर जनमन को सबके समक्ष रखा जाएगा। हालांकि सबकी नजर जम्मू कश्मीर के चुनाव पर है क्योंकि यहां पूरे 10 साल बाद चुनाव हो रहे है। इसी को लेकर उमर अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उमर अब्दुल्ला ने दी प्रतिक्रिया

तारीखों के ऐलान के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, “देर आए दुरुस्त आए’, चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुछ ही समय में शेड्यूल खत्म हो जाएगा।

1987-1988 के बाद ये है मौका पहली बार जब जम्मू-कश्मीर में इतने कम चरणों में चुनाव हो रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस इस दिन के लिए तैयार है। हम जल्द ही अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे।”

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में चुनाव होने पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि, ”मैं इसका स्वागत करता हूं, देर से ही सही, एक कदम तो उठाया गया है। आज जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए खुशी का दिन है।

सदन के गठन के बाद हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। लोगों को सावधानीपूर्वक मतदान करना होगा और उन लोगों को वोट देना होगा जो राज्य के दर्जे के लिए लड़ेंगे”।

चुनावों की तारीखों की घोषणा स्वागत योग्य

जम्मू-कश्मीर के बीजेपी प्रभारी तरूण चुघ ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा स्वागत योग्य है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, जम्मू-कश्मीर धारा 370 से मुक्त हो गया है। लोगों को पीएम मोदी और जम्मू-कश्मीर पर भरोसा है। आगे बढ़ते हुए बीजेपी जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ेगी, लोगों को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा है और बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026