---Advertisement---

Bandi Bhageerath: ‘चिंता, बेबसी और गहरे भावनात्मक तनाव…’ बेटे की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री Bandi Sanjay Kumar का भावुक पोस्ट, जानें सबकुछ

Bandi Bhageerath: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उनके पिता ने भावुक पोस्ट किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 17, 2026 11:57 पूर्वाह्न

Bandi Bhageerath
Follow Us
---Advertisement---

Bandi Bhageerath: केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने साफ कहा कि POCSO जैसे गंभीर मामले में आरोपी को अंतरिम सुरक्षा नहीं दी जा सकती है। जिसके देखते हुए उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब Bandi Bhageerath के पिता ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने अपने भावुक पोस्ट में बताया कि उनका परिवार क्या सह रहा है? चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री Bandi Bhageerath यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। भागीरथ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी> हालांकि कोर्ट ने फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं दी। हालांकि उनके वकील का कहना है कि वह जल्द जेल से बाहर आ जाएंगेष

बंदी संजय कुमार ने किया ट्वीट

बेटे की गिरफ्तारी के बाद बंदी संजय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि “पिछले एक सप्ताह में, मेरा परिवार अपने जीवन के सबसे भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुज़रा है। दर्द, चिंता, बेबसी और गहरे भावनात्मक तनाव के क्षण आए। इस स्थिति ने मेरे पूरे परिवार को बहुत प्रभावित किया। इस कठिन दौर में मेरी माँ को हृदयघात हुआ, जो बहुत ही दुखद था।

लेकिन इन कठिन समय में, देशभर के लाखों लोगों के अपार प्रेम और समर्थन ने मुझे दृढ़ रहने की शक्ति दी। मैं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, नेता, समर्थक, मित्र, मीडिया और सोशल मीडिया के हर सदस्य का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमारा साथ दिया, हमारे लिए आवाज़ उठाई, हमारे लिए प्रार्थना की और हमें भावनात्मक सहारा दिया। दूरदराज के गाँवों से लेकर शहरों तक, युवा से लेकर बुजुर्ग तक, अनगिनत लोगों ने चिंता और स्नेह का संदेश पहुँचाया”।

आपका स्नेह आशीर्वाद में सबसे बड़ी ताकत 

सच कहूँ तो, मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि इतने सालों में मुझे इतना प्यार और सद्भावना मिली है। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हमारी ओर से कोई भी गलत काम नहीं हुआ है। हमें कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और अंततः सत्य की ही जीत होगी।

साथ ही, मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे समझें कि यह एक निजी पारिवारिक मामला है और हम न्यायपालिका और न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हुए कानूनी रूप से इसके खिलाफ लड़ते रहेंगे। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि वे भावनात्मक रूप से विचलित न हों। कृपया तेलंगाना में भाजपा को मजबूत करते रहें और पार्टी और विचारधारा के लिए अपना परिश्रम जारी रखें। हम इस कठिन दौर का सामना साहस, धैर्य और विश्वास के साथ करेंगे। न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन न्याय से इनकार नहीं किया जाएगा। यतो धर्मस्ततो जयः

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 7, 2026

Rashifal 8 June 2026

जून 7, 2026

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

कल का मौसम 8 June 2026

जून 7, 2026

Delhi News

जून 7, 2026