---Advertisement---

‘वह हार गई हैं..,’ Bengal Assembly Election 2026 के दूसरे चरण में मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, भवानीपुर में CM ममता को ललकारा

Bengal Assembly Election 2026 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच भवानीपुर पहुंचे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने हुंकार भरते हुए सीएम ममता बनर्जी को ललकारा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 29, 2026 10:53 पूर्वाह्न

Bengal Assembly Election 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Assembly Election 2026: उत्तर 24 परगना से लेकर दक्षिण 24 परगना और भवानीपुर तक सियासी घमासान छिड़ा है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। बंपर वोटिंग के बीच बयानों का दौर भी जारी है। इसी बीच बीजेपी के फायरब्रांड नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर पहुंच कर सीएम ममता बनर्जी को ललकारा है। शुभेंदु अधिकारी ने मतदान के बीच ही कहा है कि ममता बनर्जी हार गई हैं। मालूम हो कि अधिकारी नंदीग्राम के साथ भवानीपुर से भी चुनावी मैदान मे हैं जहां वो ममता बनर्जी को सीधा टक्कर दे रहे हैं। इसको लेकर घमासान जारी है।

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी ने CM ममता को ललकारा!

बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। बड़ी संख्या में मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस बीच शुभेंदु अधिकारी भी भवानीपुर पहुंचे जहां उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को ललकारा है। भवानीपुर में लोगों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि वो (ममता बनर्जी) हार गई हैं।

इतना ही नहीं, सीएम ममता पर शुभेंदु अधिकारी ने सवाल भी खड़ा किए हैं। भवानीपुर में उन्होंने कहा कि यहां धारा 163 लागू है। ममता बनर्जी कई लोगों के साथ घूम रही हैं। ममता बनर्जी यहां क्यों घूम रही हैं? मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी मैदान मे हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में उन्होंने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। यही वजह है कि बीजेपी ने सीएम ममता के विजय रथ रोकने के लिए भवानीपुर से उनके खिलाफ शुभेंदु अधिकारी को उतारने की रणनीति अपनाई है।

मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर उमड़े वोटर्स!

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना से लेकर दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, नादिया, हुगली, कोलकाता समेत कई जिलों में मतदान जारी है। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी मतदान हुआ है। महिलाओं से लेकर युवा, बुजुर्ग तक पोलिंग बूथों पर उमड़े हैं। पहले चरण में 90 फीसदी से अधिक मतदान के बाद दूसरे चरण पर सबकी नजरें टिकीं हैं। यदि इस बार भी बंपर वोटिंग हुई, तो बंगाल की तस्वीर बदल सकती है। 4 मई को जारी होने वाले नतीजों से पहले कई संभावनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mira Road Attack News

अप्रैल 29, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 29, 2026

UAE Opec Exit

अप्रैल 29, 2026

Riyan Parag

अप्रैल 29, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026

Punjab News

अप्रैल 28, 2026