---Advertisement---

Bengal Assembly Election 2026: 100+ सीटों का दावा, गृह मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात! दूसरे चरण के मतदान से पहले चढ़ा पारा

Bengal Assembly Election 2026: दूसरे चरण के मतदान से पहले बंगाल में सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। ममता बनर्जी ने पहले चरण में ही 100+ सीटों पर टीएमसी की बढ़त का दावा करते हुए अमित शाह के एक बयान पर तल्ख टिप्पणी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 26, 2026 10:47 पूर्वाह्न

Bengal Assembly Election 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद भी सियासी घमासान जोरों पर है। 29 अप्रैल को सूबे की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। 152 सीटों पर पहले ही 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है। ममता बनर्जी का दावा है कि उनकी पार्टी पहले चरण में ही 100+ सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

सीएम ममता ने भवानीपुर में एक जनसभा संबोधित करते हुए मतदाताओं से दूसरे चरण में टीएमसी को समर्थन देने की अपील की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह की एक टिप्पणी को लेकर वकीलों से राय-मशविरा कर अदालत का रुख करने की बात कही है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी के कारण सियासी घमासान जोरों पर है।

दूसरे चरण के मतदान से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा!

29 अप्रैल को बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। उससे पहले ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी पहले चरण में ही 100+ सीटों पर आगे है। यदि दूसरे चरण में भी जनता का समर्थन मिला, तो टीएमसी बंपर बहुमत के साथ लगातार चौथी बार सत्ता में आएगी। ममता बनर्जी का ये बड़ा सियासी दावा है जिसको लेकर संग्राम छिड़ा है।

बंगाल सीएम ने गृह मंत्री अमित शाह के एक टिप्पणी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि “अमित शाह ने लोगों को उल्टा लटकाकर सबक सिखाने की धमकी दी है। वे हिंसा की बात कर रहे हैं। वे सार्वजनिक मंच पर ऐसा कैसे कह सकते हैं?” ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि मैं वकीलों से इस मामले में अदालत जाने का आग्रह करूंगी। यदि ऐसा हुआ तो कानूनी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

बंगाल में फिर तेज हुआ सियासी घमासान! 

अगले कुछ दिनों में बंगाल में दूसरे चरण का मतदान होना है। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले बंगाल में फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं। बयानबाजी लगातार की जा रही है। हुमायूं कबीर, असदुद्दीन ओवैसी, ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, अधीर रंजन चौधरी समेत तमाम नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

दूसरे चरण के मतदान से पहले सूबे का सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम नतीजे क्या होंगे ये 4 मई को चुनावी परिणाम की घोषणा के साथ पता चलेगा। हालांकि, उससे पूर्व सियासी दावे और तल्ख बयानों को लेकर संग्राम छिड़ता नजर आ रहा है। अब सबकी नजरें 4 मई पर टिकीं हैं जब दूध का दूध-पानी का पानी होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026

US-Iran-Talks

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

IPL 2026

अप्रैल 26, 2026

TN Assembly Election 2026

अप्रैल 26, 2026