Bengal Assembly Election 2026: पहले चरण के मतदान हेतु तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। 23 अप्रैल को बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इससे पूर्व उठा-पटक का दौर जारी है। टीएमसी जहां बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता में आना चाहती है। वहीं बीजेपी बंगाल में पहली बार कमल खिलाने को आतुर है।
इस बीच मोहन भागवत के नेतृत्व वाली आरएसएस पर सबकी नजरें टिकीं हैं। बंगाल चुनाव में आरएसएस की भूमिका अंदरखाने टीएमसी की नींद उड़ा रही है। स्वयंसेवकों ने धरातल पर अपनी पैठ काबिज कर 0 से 77 विधायकों का सफर करने वाली बीजेपी की दावेदारी मजबूत की है। 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ देखना दिलचस्प होगा कि किसके किस्मत में क्या मिलता है।
मोहन भागवत के RSS ने Bengal Assembly Election 2026 में कैसे उड़ाई TMC की नींद!
आंकड़ों के साथ इसे समझना और आसान होगा। बीजेपी यदि आज बंगाल में टीएमसी की एक मजबूत प्रतिद्वंदी बन खड़ी है, तो इसमें आरएसएस की अहम भूमिका है। आरएसएस ने हर जगह की तरह बंगाल में भी बीजेपी के लिए पर्दे के पीछे काम करते हैं एक जमीन तैयार की है। बंगाल में आरएसएस की शाखाएं 900 से बढ़कर 4300 से अधिक हो गई हैं। ये राज्य में संघ की बढ़ी हुई ताकत को दर्शाती हैं।
इतना ही नहीं, स्वयंसेवकों ने बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 1.50 लाख से अधिक मतदाता बैठक की हैं। आदिवासी, अनुसूचित जाति और जनजाति, मतुआ समुदाय व पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए संघ ने ग्राउंड पर काम किया है। हिंदुत्व का नारा बुलंद करते हुए मोहन भागवत की आरएसएस हिंदू मतदाताओं को साधने में भी कामयाब रही है। ये सारे ऐसे प्रयास हैं जिसकी बदौलत बीजेपी और मजबूती से टीएमसी को टक्कर देकर प्रतिद्वंदी की नींद उड़ा रही है।
0 से 77 का सफर करने वाली BJP की दावेदारी हुई मजबूत!
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की दावेदारी बेहद मजबूत है। सत्ता की शीर्ष पर कौन पहुंचेगा ये तो चुनावी नतीजों की घोषणा के साथ 4 मी को ही पता चलेगा। लेकिन ये जरूर है कि मामला एकतरफा नहीं होने वाला है। अबकी बार बीजेपी एक मजबूत प्रतिद्वंदी बन टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है। कई टिप्पणीकारों की मानें तो बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने के बेहद करीब है।
2016 में तीन विधायकों के साथ शुरू हुआ सफर 2021 में 77 तक पहुंचा। सुवेंदु अधिकारी के आक्रामक रवैये ने बंगाल की जनता को आकर्षित किया और शीर्ष नेतृत्व के प्रयासों की बदौलत आज बीजेपी मजबूती से बंगाल चुनाव 2026 लड़ रही है। कभी 0 बीजेपी विधायक वाले बंगाल में आज सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार मजबूती से टक्कर दे रहे हैं। बीजेपी की दावेदारी बेहद मजबूत है। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि 4 मई को चुनावी नतीजा किसके पक्ष में जाता है।






