Bengal Politics: विधानसभा भंग होते ही पूर्व CM बनीं Mamata Banerjee! गवर्नर के एक्शन के बाद शपथग्रहण की तैयारी, कौन बनेगा सीएम?

Bengal Politics: गवर्नर ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए विधानसभा भंग कर दिया है जिसके बाद ममता बनर्जी वर्तमान से पूर्व सीएम बन गई हैं। अब सबकी नजरें बंगाल की नई सरकार पर टिकीं हैं कि कौन सीएम बनेगा और किसे कौन सा महकमा मिलेगा।

Bengal Politics

Picture Credit: गूगल (आरएन रवि & ममता बनर्जी - सांकेतिक तस्वीर)

Bengal Politics: बंगाल में सियासत में हुए बड़े उलटफेर के बाद नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारियां जोरो पर हैं। इधर ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा भंग कर दी है। ममता बनर्जी जो कल तक राज्य की सीएम थीं वो एक झटके में पूर्व सीएम हो गई हैं। बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174(2)(ख) के तहत प्राप्त शक्तियों का हवाला देते हुए विधानसभा भंग कर दिया है। गवर्नर के एक्शन में आने के साथ ही बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियों जोरो पर हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन नया सीएम बनता है।

गवर्नर के एक्शन के बाद नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी!

बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने गुरुवार को विधानसभा भंग कर दी है जिसके बाद ममता बनर्जी समेत सभी मंत्रियों का इस्तीफा हो गया। गवर्नर के एक्शन के बाद सूबे में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरो पर हैं। बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज कोलकाता में विधायक दल की बैठक होनी है। इस दौरान नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान होगा। अमित शाह बैठक का हिस्सा बनने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, सामिक भट्टाचार्य समेत तमाम दावेदारों के नाम सुर्खियों में है। ये देखना दिलचस्प होगा कि किसके सिर मुख्यमंत्री की ताज सजता है।

विधानसभा भंग होते ही वर्तमान से पूर्व CM बनीं Mamata Banerjee!

विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार के बाद ये स्पष्ट था कि बीजेपी सरकार बनाएगी। टीएमकी की 80 सीट के बदले बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। बावजूद इसके ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने की बात कहीं। हालांकि, उनके कथन के बाद गवर्नर आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174(2)(ख) का इस्तेमाल कर विधानसभा भंग कर दिया है। गवर्नर के इस एक एक्शन से ममता बनर्जी वर्तमान से पूर्व सीएम बन गई हैं। अब सबकी नजरें नई सरकार के गठन और आगे विपक्ष के क्रियान्वयन पर हैं।

Exit mobile version