---Advertisement---

Bharat Jodo Yatra: एक तीर से दो निशाना साधेगी कांग्रेस! MP के रास्ते 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में Rahul Gandhi!

Bharat Jodo Yatra: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। इन चुनावों को जीतने लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना दम-खम लगा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 7, 2023 2:54 अपराह्न

Bharat Jodo Yatra
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Jodo Yatra: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। इसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम जैसे राज्य शामिल हैं। इन चुनावों को जीतने लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना दम-खम लगा दिया है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा 2024 को साधने की कोशिश भी कर रही है। इसी क्रम में जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी 13 नवंबर को भोपाल में पदयात्रा करेंगे। इसे भारत जोड़ो यात्रा से ही जोड़कर देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत भी कर सकती है। मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा है कि अगर कांग्रेस का प्रदर्शन इन चुनावों में ठीक रहा तो इसे भारत जोड़ो यात्रा की भी सफलता मानी जाएगी। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव पर निशाना साधती नजर आ सकती है।

जल्द हो सकती है यात्रा की शुरुआत

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दिसंबर में हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद इस यात्रा को रफ्तार देकर लोकसभा पर निशाना साधती नजर आ सकती है। दरअसल कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले वर्ष 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की थी। इसके तहत दक्षिण में कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल, र्कनाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब होते हुए 30 जनवरी को कश्मीर पहुंची थी। कांग्रेस आज भी इस बात का दावा करती है कि पार्टी को इस यात्रा का लाभ मिला और इसने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चुनावी राज्यों में कांग्रेस का समीकरण

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। बता दें कि कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपनी सत्ता बचाने के लिए लड़ रही है तो वहीं तेलंगाना, मध्य प्रदेस और मिजोरम में उसका लक्ष्य सत्ता हासिल करना है। सियासी टिप्पणीकारों की मानें तो राज्यों के विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर है। ऐसे में किसे सत्ता की चाभी मिलेगी ये 3 दिसंबर को नतीजों के घोषणा के बाद पता चलेगा।

लोकसभा चुनाव पर नजर

देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ सभी पार्टियों की नजर 2024 लोकसभा पर भी है। ऐसे में कांग्रेस भी इसको लेकर कमर कसती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी अपने भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कर लोकसभा 2024 चुनाव पर जल्द ही निशाना साधती नजर आ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026