---Advertisement---

क्या Bhupender Yadav होंगे BJP पार्टी के अगले अध्यक्ष? RSS के साथ है पुराना रिश्ता; जानें पूरी डिटेल

Bhupender Yadav: बीजेपी को जल्द उसका नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है, नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है, बस मुहर लगना बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 1, 2025 4:44 अपराह्न

Bhupender Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Bhupender Yadav: बीजेपी को जल्द उसका नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है, जानकारी के मुताबिक लंबे वक्त के इंतजार के बाद जल्द भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। इसे लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही अध्यक्ष का ऐलान होना था, लेकिन लगातार देरी होती चली गई। माना जा रहा है कि जुलाई के आखिरी तक अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। वहीं एक नाम की जो सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है केंद्रीय मंत्री Bhupender Yadav, चलिए आपको बताते है, इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

क्या Bhupender Yadav होंगे BJP पार्टी के अगले अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष के लिए एक नाम की चर्चा जो सबसे तेजी से हो रही है, वह है Bhupender Yadav, बता दें कि Megh Updates नाम के एक्स हैंडल से एक खबर शेयर की गई है, जिसमे लिखा गया है कि ‘केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव अगले भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं’। बताते चले कि भूपेंद्र यादव, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री है।

वहीं उनका आरएसएस से भी काफी पुराना रिश्ता है। यह ओबीसी समुदाय से आते हैं और संघ से जुड़े होने की वजह से अनुशासित और कर्मठ माने जाते हैं। रणनीतिक सूझबूझ के साथ ही इन्हें अच्छा संगठनकर्ता भी माना जाता है। कई राज्यों में चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई है।

भूपेंद्र यादव और RSS का पुराना रिश्ता

जानकारी के मुताबिक महज साल की उम्र में ही Bhupender Yadav RSS के साथ जुड़ गए थे। मूल रूप से गुरुग्राम जिले के गांव जमालपुर के रहने वाले हैं। कॉलेज में आने के बाद केंद्रीय मंत्री छात्र राजनीति से जुड़ गए। कानून की पढ़ाई करने के बाद वह बीजेपी के साथ धीरे-धीरे जुड़ने लगे थे। आज वह केंद्रीय मंत्री के पद पर कार्यकरत है और काफी अहम मंत्रालय भी मिला गया है। वहीं अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। हालांकि इसे लेकर पार्टी की तरफ से किसी प्रकार का अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Bhupender Yadav के अलावा इन नामों की भी चर्चा हुई तेज

बताते चले कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर Bhupender Yadav के अलावा कुछ और भी नेताओं का नाम लिस्ट में शामिल है।

  • धर्मेंद्र प्रधान – बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री है, और उन्हें अमित शाह का काफी करीबी माना जाता है। उन्हें पार्टी का समावेशी चेहरा माना जाता है, और वह उड़ीशा से आते है।
  • शिवराज सिंह चौहान – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी चर्चा काफी तेज है। गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के काफी पुराने और चर्चित नेता है।

वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष किसको चुनती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026