---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? फलोदी सट्टा बाजार ने खोल दिए पत्ते,जानकर हर कन्फ्यूजन हो जाएगा खत्म

Bihar Assembly Election 2025: राजस्थान के मशहूर फलौदी सट्टा बाजार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए पर बेहद कम दांव लगाया है। इसके मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक एनडीए समर्थित उम्मीदवारों का ग्राफ आगे चल रहा है।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अक्टूबर 30, 2025 7:08 अपराह्न

Bihar Assembly Election 2025
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राज्य में चुनावी माहौल गरमा रहा है। प्रचार के दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इन सबके बीच, राजस्थान के प्रसिद्ध फलौदी सट्टा बाजार ने राजनीतिक दलों में हलचल मचा दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहाँ के भाव ट्रैफिक लाइट के लाल और हरे रंग की तरह बदल रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए इस ख़बर को अंत तक पढ़ें।

Bihar Assembly Election 2025: फलोदी सट्टा बाजार की ये भविष्यवाणी

राजस्थान के मशहूर फलौदी सट्टा बाजार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए पर बेहद कम दांव लगाया है। इसके मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक एनडीए समर्थित उम्मीदवारों का ग्राफ आगे चल रहा है। हालांकि, यह स्थिर नहीं है। आगामी चुनाव प्रचार के दौरान इसमें उतार-चढ़ाव की प्रबल संभावना है। फलौदी सट्टा बाजार के सटोरियों के ताजा अनुमान के मुताबिक, 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 135-138 सीटें मिलने की संभावना है। यह चुनावी सर्वे के मुकाबले से कहीं ज्यादा है।

वहीं, महागठबंधन की बात करें तो फलौदी सट्टा बाजार के सटोरियों के मुताबिक उसे 93 से 96 सीटें ही मिलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे-जैसे चुनाव प्रचार तेज़ होगा, आने वाले दिनों में सीटों के हिसाब से भाव का सामने आने लगेंगे। फलौदी सट्टा बाज़ार में भाव निर्धारण कई कारकों पर निर्भर करता है। इनमें सबसे प्रमुख और सबसे प्रभावशाली कारक जनता का मूड बताया जाता है। फलौदी बाज़ार मतदाताओं के मूड पर निर्भर करता है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वोट वाइब के सर्वे में महागठबंधन को बढ़त

मालूम हो कि इससे पहले वोट वाइब सर्वे रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के आगे रहने का अनुमान जताया गया था। बताया गया था कि वोट वाइब सर्वे में शामिल 34.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि महागठबंधन जीतेगा। वहीं, 34.4 प्रतिशत ने कहा कि एनडीए गठबंधन जीतेगा। जबकि 12.3 प्रतिशत लोगों का मानना ​​था कि प्रशांत किशोर का जन सुराज जीतने वाला है। हालांकि, वोट वाइब सर्वे में 10.1 प्रतिशत लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आई, जिन्होंने कहा कि वे कुछ कह नहीं सकते।

ये भी पढ़ें: Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करने से क्यों कतरा रही हैं महिलाएं? वजह जानकर आज चौंक ना जाओ तो कहना

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UGC-NET Dec 2025 Result

फ़रवरी 2, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 2, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 2, 2026

JKBOSE Class 11th Result 2026

फ़रवरी 2, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 2, 2026

Uttarakhand News

फ़रवरी 2, 2026