---Advertisement---

Bihar Politics: ‘पैसे का खेल हो रहा है..,’ JDU से खफा हुए नीतीश कुमार के करीबी बाहुबली आनंद मोहन? टिकट बेचने के आरोप से हलचल

बाहुबली नेता आनंद मोहन के बयान से Bihar Politics में हलचल मची है। आनंद मोहन में पार्टी में अंदरखाने पैसे का खेल चलने के आरोप लगाए हैं। उनके निशाने पर नीतीश कुमार भी रहे, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2026 1:53 अपराह्न

Bihar Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Politics: नई सरकार बनने के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर उठा-पटक तेज हो गई है। दरअसल, जेडीयू में अंदरखाने कई तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। इसको लेकर बाहुबली नेता आनंद मोहन ने नीतीश कुमार पर ही निशाना साध दिया है। आनंद मोहन कभी पूर्व सीएम नीतीश के करीबियों में एक रहे हैं।

बिहार पॉलिटिक्स की हालिया स्थिति पर उन्होंने कहा कि यहां पैसों का खेल हो रहा है। जेडीयू अब थैली वाली पार्टी हो गई है। आनंद मोहन का इशारा टिकट बेचने का है जिसको लेकर बिहार पॉलिटिक्स में हलचल तेज है और नीतीश कुमार नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने इसी क्रम में एमएलसी संजय सिंह के आवास का दौरा किया है।

JDU से खफा हुए नीतीश कुमार के करीबी बाहुबली आनंद मोहन?

शिवहर, सीतामढ़ी समेत बिहार के कई जिलों में मजबूत पकड़ रखने वाले आनंद मोहन क्या जेडीयू से खफा हैं? इस सवाल का जवाब उनके ताजा बयान से पता चल सकता है। दरअसल, आनंद मोहन ने बीते दिनों सीतामढ़ी के डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में ऐसा बयान दिया जिसको लेकर बिहार पॉलिटिक्स में हलचल तेज हो गई।

बाहुबली नेता ने सीधे तौर पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को ही निशाने पर ले लिया। आनंद मोहन ने तल्ख अंदाज में कहा कि “नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के लोगों ने जिंदा दफन कर दिया। बाप-बेटे (नीतीश-निशांत) को डॉक्टर की जरूरत है। चंडाल चौकड़ी ने जदयू को बर्बाद कर दिया। जदयू अब थैली वाली पार्टी हो गई है। जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना।”

आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर ये सीधा निशाना कई सवालों को जन्म देता है। उनकी पत्नी लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर सांसद, तो बेटे चेतन आनंद विधायक हैं। वो खुद कभी नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे हैं। बावजूद इसे आनंद मोहन ने हालिया समीकरण को देखते हुए जेडीयू पर करारा प्रहार बोला है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

टिकट बेचने के आरोप से तेज हुई सियासी हलचल!

राजपूत समाज से आने वाले कद्दावर नेता आनंद मोहन ने जेडीयू में पैसे का खेल से जुड़े आरोप लगाए हैं। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरों के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि जिसने थैली पहुंचाई, वो मंत्री बना। उनके इन आरोपों को टिकट बेचने से भी जोड़ा जा रहा है। उनके इस दावे पर बिहार पॉलिटिक्स में चर्चाओं का दौर भी जारी है।

इसी बीच जेडीयू की ओर से एमएलसी संजय सिंह का पलटवार भी सामने आया है। उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि जब जेडीयू ने उनकी पत्नी लवली आनंद को शिवहर लोकसभा और बेटे चेतन आनंद को नवीनगर से टिकट दिया, तब क्या वे थैली लेकर आए थे। लेसी सिंह ने भी आनंद मोहन को निशाने पर लिया है। आनंद मोहन के बयान ने विपक्ष को मौका दे दिया है और अब नीतीश कुमार सभी के निशाने पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026