Nitish Kumar: पटना में सियासी संग्राम का दौर छिड़ा है। दरअसल, नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा छिड़ गई है। मुख्यमंत्री ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या वे 1 अणे मार्ग पर आगे बने रहेंगे? 1 अणे मार्ग पर बने रहने का आशय मुख्यमंत्री पद पर बना रहना है।
ये सवाल इसलिए भी पूछा जा रहा है कि क्योंकि सीएम बने रहने के लिए विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य होना अनिवार्य है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार के सत्ता में शीर्ष तक कौन पहुंचेगा? तो आइए इस सवाल का जवाब ढू़ंढ़ने के साथ सीएम पद को लेकर छिड़ी रेस पर चर्चा करते हैं।
MLC पद से Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद पटना में सियासी हो-हल्ला!
जेडीयू कार्यकर्ता भावुक हैं। पटना में जेडीयू दफ्तर पर चहल-पहल तो है लेकिन कार्यकर्ताओं को चेहरे पर शिकन सी नजर आ रही है। इसकी प्रमुख वजह है नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा देना। राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद आज 30 मार्च को नीतीश कुमार ने विधानपरिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। संभव है कि अगले कुछ दिनों में वे मुख्यमंत्री की कुर्सी भी छोड़ें।
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए बिहार विधानसभा या विधानपरिषद में किसी एक सदन का सदस्य होना अनिवार्य है। ऐसे में नीतीश कुमार का एमएलसी पद से इस्तीफा देना इस बात का संकेत है कि बिहार का सियासी मौसम जल्द बदलने वाला है। जल्द ही मुख्यमंत्री पटना के 1 अणे मार्ग पर स्थित अपना राजकीय आावास छोड़ लुटियंस दिल्ली के मेहमान बनने वाले हैं। हालांकि, ऐसा कब होगा इसके लिए सही समय का इंतजार ही एकमात्र विकल्प है।
पटना में नए सीएम फेस को लेकर तेज हुई चर्चा!
आक्रामक रुख वाले सम्राट चौधरी की ताजपोशी होगी या अमित शाह के करीबी नित्यानंद राय बिहार के नए सीएम होंगे? इससे भी इतर क्या बीजेपी किसी नए चेहरे को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाकर लोगों को चौंकाएगी? ये तमाम सवाल नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद उठ रहे हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचन के बाद आज 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद नए सीएम फेस को लेकर चर्चा तेज है। सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, जनक राम, संजीव चौरसिया जैसे नाम तेजी से उठ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार के बाद बिहार में एनडीए की कमान कौन संभालता है और सत्ता का ऊंट किस करवट बैठता है।






