---Advertisement---

Tejashwi Yadav के पीछे सरपट दौड़ रहे Prashant Kishor! क्या Nitish Kumar को झटका देकर Bihar Politics में बनेंगे किंगमेकर? सर्वे चौंका देगा

सी-वोटर सर्वे रिपोर्ट ने Bihar Politics में नई चर्चा को जन्म दे दिया है। इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत किशोर 16.4 फीसदी लोगों की पसंद बनकर, तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बाद क्रमश: सीएम फेस के रूप में तीसरे स्थान पर हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 3, 2025 5:36 अपराह्न

Bihar Politics
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Politics: कम समय में ही जनसुराज ने बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अपनी पहुंच बना ली है। प्रशांत किशोर जब भी बिहार के किसी हिस्से में जाते हैं, तो उन्हें सुनने या देखने को उमड़ी भीड़ इस दावे पर मोहर लगाती है। इसी बीच बिहार पॉलिटिक्स से जुड़ा एक धमाकेदार सर्वे सामने आया है। सी-वोटर सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जनसुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य Prashant Kishor सीएम फेस की रेस में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के पीछे सरपट दौड़ रहे हैं। मई में लिए गए सी-वोटर सर्वे से जुड़ा रिपोर्ट Bihar Politics में दिलचस्पी रखने वालों को चौंका सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांति किशोर, नीतीश कुमार से मामूली अंतर के साथ CM फेस के लिए जनता की तीसरी पसंद हैं। सबसे ज्यादा लोग तेजस्वी यादव और फिर दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

क्या Nitish Kumar को झटका देकर Bihar Politics में बनेंगे किंगमेकर?

ये बड़ा सवाल बिहार पॉलिटिक्स में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इसका पुख्ता जवाब तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन ये फिलहाल स्पष्ट नजर आ रहा है कि प्रशांत किशोर बिहार में तेजी से उभर रहे हैं। यदि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में Prashant Kishor की अगुवाई वाली जनसुराज बेहतर करती है, तो महागठबंधन के साथ NDA का समीकरण भी बदल सकता है। ऐसी स्थिति में प्रशांत किशोर Bihar Politics में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं जो नीतीश कुमार के लिए झटका हो सकता है। फिलहाल, ये सारी संभावनाएं मात्र हैं जिनके बारे में आधिकारिक व स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

सी-वोटर सर्वे में बिहार पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा दावा

सर्वे रिपोर्ट लगातार तेजस्वी यादव को सीएम फेस के रूप में जनता की पहली पसंद बता रही है। हालांकि, इसमें हैरान करने वाला नाम प्रशांत किशोर है जिन्होंने कम दिनों में सम्राट चौधरी और चिराग पासवान को पछाड़ कर लोगों के बीच अपनी बैठ बनाई है। Bihar Politics को लेकर आया हालिया सी-वोटर सर्वे रिपोर्ट इसकी एक बानगी है। मई 2025 में किए गए C-Voter Survey के मुताबिक बिहार की 36.9 फीसदी जनता तेजस्वी यादव को CM के रूप में देखना चाहती है। वहीं 18.4 फीसदी लोगों की पसंद बनकर Nitish Kumar दूसरे नंबर पर हैं। जबकि प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी और चिराग पासवान क्रमश: 16.4 फीसदी, 10.6 फीसदी और 6.6 फीसदी लोगों की पसंद बनकर तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर हैं।

ऐसे में सर्वे रिपोर्ट ये स्पष्ट करती है कि प्रशांत किशोर लगातार सीएम नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव के लिए भी चुनौती बने हुए हैं। चुनावी परिणाम चाहें जो हो, लेकिन हालिया समीकरण की मानें तो जनसुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026