---Advertisement---

नीतीश कुमार के लिए संजीवनी, तो तेजस्वी के रास्ते कांटा बिछा रहे Tej Pratap Yadav! RJD से तनातनी के बीच फूंक दिया बगावती बिगुल

लालू यादव के बड़े सुपुत्र Tej Pratap Yadav बगावती सुर अपनाए हुए हैं। तेज प्रताप ने बगावती बिगुल फूंकते हुए 5 छोटे दलों के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। तेज प्रताप यादव का ये कदम छोटे भाई तेजस्वी के रास्ते में कांटा, तो नीतीश कुमार के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 5, 2025 6:38 अपराह्न

Tej Pratap Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Tej Pratap Yadav: बगावती रुख अपना चुके तेज प्रताप अब लगातार छोटे भाई तेजस्वी यादव के रास्ते कांटा बिछा रहे हैं। इस क्रम में तेज प्रताप यादव ने आज मौर्य होटल में आयोजित बैठक के दौरान 5 पार्टियों के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। तेज प्रताप का ये कदम जहां एक ओर नीतीश कुमार के लिए संजीवनी बताया जा रहा है, तो वहीं तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

राजद परिवार के सक्रिय सदस्य रहे Tej Pratap Yadav का बगावत करना जनता के बीच गलत संदेश भेज रहा है। NDA में शामिल बीजेपी, जेडीयू इसे मुद्दे बनाकर RJD को घेरने का काम करेगी। यदि तेज प्रताप नए गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो राजद के कोर वोटर बैंक में सेंधमारी हो सकती है। इससे महागठबंधन का समीकरण बिगड़ सकता है जो नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए के लिए संजीवनी साबित होगा।

RJD से तनातनी के बीच Tej Pratap Yadav ने फूंक दिया बगावती बिगुल

पटना के मौर्य होटल में आज एक बैठक हुई है जिसने बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

राजद से तनातनी के बीच तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए 5 राजनीतिक दलों से गठबंधन का ऐलान किया है। इसमें संयुक्त किसान विकास पार्टी, विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJB) और वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) जैसे दल शामिल हैं। Tej Pratap Yadav सामाजिक न्याय, संपूर्ण बदलाव और सामाजिक हक की थीम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

तेज प्रताप का साफ कहना है कि यदि उनके नेतृत्व वाले गठबंधन को बिहार में जीत मिली, तो वे लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और जय प्रकाश नारायण के सपनों को पूरा कर संपूर्ण विकास करेंगे। NDA, महागठबंधन और जनसुराज पार्टी के बाद Tej Pratap Yadav के नेतृत्व वाले गठबंधन को एक विकल्प के रूप पेश किया जा रहा है, जो खास तौर पर तेजस्वी यादव के लिए झटका है।

बगावती सुर धारण कर तेजस्वी के रास्ते में कांटा बिछा रहे तेज प्रताप यादव

लालू परिवार के बाद पार्टी में भी फूट की खबरें धीरे-धीरे सार्वजनिक हो रही है। लालू यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप ने 5 छोटे-बड़े दलों के साथ गठबंधन का ऐलान कर राजद खेमे में खलबली मचाने का काम किया है। Tej Pratap Yadav का बगावती रुख धारण करना तेजस्वी यादव के रास्ते में कांटा साबित हो सकता है। तेज प्रताप जिस सीट से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं, वो महुआ की सीट यादव बहुल मानी जाती है। वहां फिलहाल राजद के विधायक हैं।

ऐसे में तेज प्रताप यादव का बगावती रुख अपनाना तेजस्वी यादव के लिए चुनौती साबित हो सकता है। निकट भविष्य में Tej Pratap Yadav के बगावती तेवर बढ़ने के आसार हैं जिससे राजद का कोर वोट बैंक उनसे जुड़ सकता है। ऐसी स्थिति में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन को नुकसान हो सकता है और बदले समीकरण का सीधा लाभ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA को मिलने के आसार हैं। हालांकि, अभी सबकुछ कयासों के हवालों से कहा जा रहा है और परिणाम भविष्य के गर्भ में है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026