---Advertisement---

Kumar Ketkar के दावे पर बीजेपी का पलटवार! कांग्रेस की हार में CIA, मोसाद की भूमिका पर मचा हो-हल्ला, शिवसेना ने भी खोला मोर्चा

चर्चित सांसद रहे Kumar Ketkar के एक अजीबोगरीब बयान को लेकर सियासी हो-हल्ला मचा है। 2014 लोकसभा चुनाव में सीआईए और मोसाद की भूमिका का जिक्र करने वाले पूर्व कांग्रेस सांसद को बीजेपी की ओर से करारा जवाब मिला है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 11:31 पूर्वाह्न

Kumar Ketkar
Follow Us
---Advertisement---

Kumar Ketkar: दशक भर पहले हुआ एक चुनाव कुछ अजीबोगरीब बयानबाजी के चलते चर्चाओं में आ गया है। यहां बात 2014 लोकसभा चुनाव के संदर्भ में हो रही है जब पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराया था। पूर्व कांग्रेसी सांसद कुमार केतकर ने इस हार के पीछे सीआईए और मोसाद जैसी खुफिया एजेंसियों का हाथ होने का दावा किया है। कुमार केतकर ने अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा है कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने की साजिश सीआईए और मोसाद ने रची थी। पूर्व कांग्रेस सांसद के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। शिवसेना शिंदे गुट की नेत्री शायना एनसी ने भी इसे मानसिक दिवालीयापन बताते हुए मोर्चा खोला है।

कांग्रेस की हार में CIA, मोसाद की भूमिका पर मचा हो-हल्ला!

महाराष्ट्र से आने वाले एक पूर्व सांसद ने अजीबोगरीब दावा कर हो-हल्ला मचा दिया है। कुमार केतकर ने संविधान दिवस पर कांग्रेस की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “अमेरिका और इजरायल की खुफिया एजेंसियों क्रमश: सीआईए और मोसाद ने 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की साजिश रची थी।”

कुमार केतकर ने आगे कहा कि “पार्टी ने 2004 के लोकसभा चुनावों में 145 सीटें और पांच साल बाद 2009 के आम चुनाव में 206 सीटें जीती थीं। अगर यह रुझान जारी रहता, तो कांग्रेस 250 सीटें जीत सकती थी और आसानी से सत्ता बरकरार रख सकती थी। हालांकि, 2014 में पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या घटकर 44 रह गई।” कुमार केतकर के इस बयान को लेकर सियासी हो-हल्ला मचा है।

पूर्व सांसद Kumar Ketkar के दावे पर बीजेपी का पलटवार!

सत्तारुढ़ बीजेपी की ओर से कुमार केतकर के बयान पर जोरदार पलटवार सामने आया है। महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद व केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि “क्या होगा अगर मैं कहूं कि विदेशी ताकतों ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी को हटाने की कोशिश की।”

शिंदे गुट की नेत्री शायना एनसी ने भी इस बयान को लेकर पूर्व कांग्रेस सांसद कुमार केतकर के खिलाफ मोर्चा खोला है। शायना एनसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “यह पूरी तरह से मानसिक संतुलन खो देने का संकेत है।” इससे इतर भी बीजेपी व एनडीए घटक दलों के अन्य नेता कुमार केतकर के बयान की आलोचना करते हुए करारा जवाब दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE 10th Result 2026

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

MK Stalin

अप्रैल 15, 2026

Amravati News

अप्रैल 15, 2026