---Advertisement---

BMC Mayor Row: मुंबई से दिल्ली तक मंथन का दौर! नए मेयर चयन को लेकर आखिर कहां फंस रहा पेंच? जानें ताजा अपडेट

BMC Mayor Row: बीएमसी के नए मेयर चयन को लेकर मुंबई से दिल्ली तक मंथन का दौर जारी है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि बीएमसी मेयर के चयन से पूर्व पेंच कहां फंस रहा है?

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2026 5:43 अपराह्न

BMC Mayor Row
Follow Us
---Advertisement---

BMC Mayor Row: देश की सबसे धनी नगर पालिका में नए मेयर चयन को लेकर मंथन का दौर जारी है। इधर महायुति अपना मेयर बनाने का दावा कर रही है, तो वहीं अल्पमत में होने के बावजूद शिवसेना यूबीटी का उम्मीद बरकरार है। शिवसेना आरक्षण के भरोसे अनुसूचित जनजाति श्रेणी होने की उम्मीद लगाए बैठी है। इधर मुंबई से दिल्ली तक भी रणनीतियां बन रही हैं। एकनाथ शिंदे गुट के पार्षद जहां होटल में हैं।

बीजेपी के पार्षद भी हाई कमान के निर्देशानुसार अपनी गतिविधियों में सक्रिय हैं। ऐसे में चर्चा है कि आखिर बीएमसी मेयर चयन को लेकर पेंच कहां फंस रहा है? महायुति या विपक्ष कौन देश की सबसे धनी नगर पालिका में बादशाहत कायम कर पाएगा? ऐसे सवालों का जवाब ढूंढ़ने के साथ हम आपको मुंबई में जारी सियासी उठा-पटक के बारे में बताएंगे।

नए मेयर चयन को लेकर आखिर कहां फंस रहा पेंच?

इस सवाल का पुख्ता जवाब सीएम देवेन्द्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे या बीजेपी शीर्ष नेतृत्व में शामिल किसी नेता के बयान के आधार पर दिया जा सकता है। उससे पूर्व कुछ कहना महज कयासों को रफ्तार देने के समान है। सियासी टिप्पणीकारों की मानें तो देश की सबसे धनी नगर पालिका में बीजेपी अपना प्रभुत्व बरकरार रखते हुए मेयर की कुर्सी चाहती है।

पहले की बात करें तो यहां अविभाजित शिवसेना का दबदबा रहा है। ऐसे में जब एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना का चुनाव चिन्ह और जनसमर्थन मिल रहा है, तो एकनाथ शिंदे उसे जारी रखना चाहते हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि महायुति में इसी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। मुंबई से दिल्ली तक मंथन हो रहा है, ताकि फंसा हुआ पेंच निकाला जाए और नया मेयर चुनकर तमाम अटकलों को विराम दिया जाए। अब देखना दिलचस्प होगा कि कब बीएमसी को नया मेयर मिलता है।

मुंबई से दिल्ली तक मंथन का दौर!

नए मेयर चयन को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई तक मंथन का दौर जारी है। 118 सीटें जीतकर महायुति बीएमसी में मेयर बनाने की स्थिति में है। पहले फैसला मेयर सीट के लिए आरक्षण पर आना है जिसके आधार पर कैंडिडेट का ऐलान होगा। इसके बाद संभव है कि 31 जनवरी को बीएमसी मेयर पद के लिए चयन प्रक्रिया पूरी हो।

इससे पूर्व मुंबई से दिल्ली तक मंथन जारी है। मुंबई में जहां बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी, शिवसेना यूबीटी व अन्य कुछ दलों के पार्षद गहमा-गहमी माहौल में रणनीति बना रहे हैं। तो वहीं दिल्ली में बीजेपी आलाकमान बीएमसी मेयर चयन को लेकर गंभीर है और चर्चाओं का दौर जारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मंथन का हासिल क्या होता है और बीएमसी मेयर की गद्दी पर किसकी ताजपोशी होती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 20, 2026

NEET-UG Paper Leak Case

मई 20, 2026

Mohan Yadav

मई 20, 2026

PM Modi

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Twisha Sharma Death Case

मई 20, 2026