---Advertisement---

ECI और EVM के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर मामलों पर CEC Rajeev Kumar का बड़ा बयान, कहा ‘लोगों को गुमराह’.., जानें डिटेल

CEC Rajeev Kumar: ECI और EVM के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर मामलों पर CEC राजीव कुमार ने कहा कि संदेह का माहौल पैदा किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 25, 2024 1:16 अपराह्न

CEC Rajeev Kumar
Follow Us
---Advertisement---

CEC Rajeev Kumar: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आज छठे चरण का मतदान जारी है। मालूम हो कि छठे चरण में 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। लोग बढ़ चढ़ के इसमे हिस्सा ले रहे है। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपना वोट डाला। मीडिया से बात करते हुए राजीव कुमार ने विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए सभी आरोपो को खारिज कर दिया। मालूम हो कि विपक्ष ने चुनाव आयोग पर डेटा सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने क्या कहा?

विपक्ष द्वारा ईसीआई और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर मामलों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि “संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, एक दिन हम सबको इसके बारे में बताएंगे और बताएंगे कि लोगों को कैसे गुमराह किया जाता है। इससे हमारी वोटिंग भी प्रभावित होती है क्योंकि लोगों के मन में इस बात को लेकर संदेह पैदा होता है कि ईवीएम सही है या नहीं, वोटिंग लिस्ट ठीक है या नहीं।

कल सुप्रीम कोर्ट ने इन सबका जवाब दिया लेकिन हम भी एक दिन जवाब देंगे। उन्होंने आगे कहा कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार ​​में शांतिपूर्ण मतदान जारी है”।

CEC ने कश्मीर में चुनाव को लेकर क्या कहा?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर कहा कि (कश्मीर) अपनी सरकार के हकदार हैं और हम जल्द ही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर अपना बयान जारी किया था। माना जा रहा है कि कश्मीर में विधानसभा चुनाव अगस्त या सितंबर में हो सकता है।

कपिल सिब्बल ने ECI पर लगाए गए थे आरोप

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि

“ईवीएम के लॉग को तीन से चार साल तक सुरक्षित रखा जाना चाहिए। और हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को मतगणना से पहले हर चरण के मतदान के रिकॉर्ड घोषित करने का निर्देश दे ताकि उम्मीदवारों के चुनाव में कोई विसंगतियां न हों”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akhilesh Yadav

जुलाई 15, 2026

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026