---Advertisement---

CJP Protest: क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सीजेपी का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी की अपील से विपक्ष में बढ़ी बेचैनी, जानें सबकुछ

CJP Protest: नीट पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन में एक नया यू टर्न ले लिया है। जिसने राजधानी दिल्ली में हलचल मचा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 12:38 अपराह्न

CJP Protest
Follow Us
---Advertisement---

CJP Protest: नीट पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन ने एक नया यू टर्न ले लिया है। बता दें कि बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों और जेन-जी से खास अपील की और सख्त कानून को लेकर कुछ बड़ी बातें की, इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज कैबिनेट बैठक में पेपर लीक मामले में कुछ अहम फैसले लिए जाएंगे।

यानि पेपर लीक मामले में कुछ संसोधन हो सकते है। वहीं दूसरी तरफ सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अनशन खत्म हो जाएगा या फिर आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है?

CJP Protest के बीच क्या धर्मेंद प्रधान देंगे इस्तीफा

नीट पेपर लीक को लेकर सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली थी। जिसके बाद आंदोलन और भड़क उठा था। वहीं अब इस मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। दरअसल  सरकार ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने के लिए कहा था।

बीते दिन जेपी नड्डा और जीतेंद्र सिंह की अगुवाई में वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया। जिसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देने वाले है। हालांकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आंदोलन के बीच सीजेपी का बड़ा ऐलान

गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को हर ज़िले में देशव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन का आह्वान किया। हालांकि सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार है और माना जा रहा है कि आज सीजेपी और सरकार के बीच बातचीत हो सकती है।

वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि “नई जानकारी के अनुसार, CJP टीम के सदस्यों को आज रात गिरफ़्तार किया जा सकता है।” वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुलाकात में कोई बात बनती है या फिर आंदोलन और आगे बढ़ता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026