---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का बड़ा ऐलान, मिट्टी के घरों में रहने वालों के लिए बनेगा पक्का मकान

पंजाब के सीएम मान ने आज उन वंचित लोगों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया। जिनके घर कच्चे हैं । इसके साथ ही पंजाब के किसानों को भी एक उपहार दे दिया।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 13, 2023 6:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के सीएम मान ने आज वंचित लोगों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया।  इसके साथ ही पंजाब के किसानों को भी उपहार दे दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में जितने भी परिवार ऐसे हैं, असुरक्षित निवास कर रहे हैं, उनको पंजाब सरकार पक्के मकान बनाकर गिफ्ट देगी। इसके साथ ही किसानों को भी बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि जितने भी किसानों को बेमौसम वारिश में फसलों का नुकसान हुआ है। उनको जल्द ही मुआवजा देना शुरू कर देगी।

जानें क्या कहा सीएम ने

सीएम मान ने संगरूर के निहालगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने कच्चे मकान में रहने वाले नागरिकों के लिए पक्के मकान देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जिन परवारों के घर पर लकड़ी के बाले वाली छतें हैं या गिरासू स्थिति में हैं। जिनके घर कच्चे हैं।  जिनके घर टूटे फूटे हैं या जिनके घरों पर छप्पर पड़े हैं, हमारी सरकार पंजाब के हर वर्ग की है। उन्हें हम पक्का बनाकर देंगे। उन्होंने राज्य की जनता से कहा कि नेताओं के आगे हाथ न जोड़े, मैं अपनी जनता के सर पर हाथ रखने वाला हूं।

इसे भी पढ़ेंःCM Mann ने पंजाब की जनता को किया गुरु तेग बहादुर म्यूजियम समर्पित, बोले- ‘गुरु की भावना को

किसानों को दिया बड़ा गिफ्ट

सीएम मान ने एक कदम आगे बढ़ते हुए किसानों को भी गिफ्ट देते हुए कहा कि जिन किसानों की फसल बेमौसम ओलाबृष्टि और वारिश में बर्बाद हो गईं हैं। राज्य सरकार सिर्फ 20 दिनों के अंदर उनको मुआवजा देना शुरू कर देगी। अब पंजाब सरकार मुआवजे के लिए केंद्र सरकार के आगे नहीं गिड़गिड़ाएगी। बल्कि खराब हुई गेंहूं की फसल की खरीद पर केंद्र सरकार ने जो मूल्य कटौती की है। उसकी भरपाई पंजाब सरकार करेगी।

इसे भी पढ़ेंः BJP on CM Nitish: Rahul Gandhi से मुलाकात पर BJP ने साधा निशाना, कहा- ‘और न जाने किस-किस के सामने झुकेंगे’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026