---Advertisement---

असम की धरती से CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार! कांग्रेस के साथ UDF पर निशाना साधते हुए लोगों से की ये खास अपील

CM Yogi Adityanath आज असम के दौरे पर हैं जहां उन्होंने पहले बारपेटा फिर बरछला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के साथ यूडीएफ पर भी निशाना साधा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2026 3:52 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: चुनावी राज्य असम का सियासी पारा आज फिर हाई है। दरअसल, आज यूपी के फायरब्रांड सीएम योगी आदित्यनाथ भी असम के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ यूडीएफ को भी निशाने पर लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम की जनता से बीजेपी को समर्थन देने की अपील करते हुए विपक्ष पर घुसपैठियों और दंगाइयों को ठिकाना देने का आरोप लगाया है। सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा है कि जनता को विपक्ष की साजिश कामयाब नहीं होने देना है।

असम की धरती पर CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार!

बारपेटा के छायाराम स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने हुंकार भरी है।

मुख्यमंत्री ने असम की धरती से विपक्ष को ललकारते हुए जनता से खास अपील की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने मिलकर घुसपैठियों को शरण दिया है। इस दौरान उन्होंने घुसपैठियों द्वारा असम के लोगों के मकान, जमीन पर जबरन कब्जा कराने का प्रयास और सूबे की डेमोग्राफी बिगाड़ने का आरोप भी लगाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम की जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 9 अप्रैल की तारीख को एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर ‘विकसित असम’ की नींव और मजबूत करें।

बारपेटा के बाद बरछला पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

छायाराम स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ बरछला विधानसभा क्षेत्र पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने मिसामारी कॉलेज फील्ड सोनितपुर में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी जनसभा संबोधित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्हें दोबारा से असम की सत्ता में लाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे सीएम हिमंता ने अपने कार्यकाल में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करते हुए सूबे में विकास कार्य को गति दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026