---Advertisement---

क्या अमेरिकी राष्ट्रपति सुन रहे हैं? 3 अमेरिकी आवाजें जो भारत पर Donald Trump के 50% टैरिफ को ठहरा रहे है अनुचित; जानें पूरी डिटेल

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद से विश्वभर में ट्रंप की आलोचना हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2025 2:55 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद से विश्वभर में ट्रंप की आलोचना हो रही है, वहीं अमेरिकी कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है। वहीं अब अमेरिका के कई मशहूर लोग Donald Trump की इस हरकत से जबरदस्त नाराज और खुले तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर रहे है। मालूम हो कि ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाया है। वहीं अब इस नीति का अमेरिका के विशेषज्ञ भी जमकर विरोध हो रहा है।

Donald Trump के 50% टैरिफ को ठहरा रहे है अनुचित

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के प्रति व्यापार नीति पर तीखा हमला बोला है। लिवन ने टिम मिलर के साथ द बुलवार्क पॉडकास्ट में कहा, “अमेरिकी ब्रांड वैश्विक स्तर पर गर्त में है। भारत को देखिए। ट्रंप ने उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर व्यापार आक्रमण किया है। अब भारत सोच रहा है कि, अरे, हमें अमेरिका के खिलाफ बचाव के लिए चीन के साथ बैठना होगा।”

अर्थशास्त्री रिचर्ड वोल्फ ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को बताया कुल्हाड़ी मारने वाला

Donald Trump प्रशासन जहां भारत के ऊपर हमला करने और तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। तो वहीं अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड वोल्फ ने नई दिल्ली पर लगाए गए इस ट्रंप टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाला बताया। उन्होंने कहा कि “अमेरिका की आर्थिक हालात लगातार खराब हो रही है, क्योंकि चीन जैसे देश लगातार अपना धन यहां से निकाल रहे हैं। हम कर्जे पर अर्थव्यवस्था नहीं चला सकते। दि आप बड़े टैरिफ लगाकर अमेरिका के लिए भारत के रास्ते बंद कर देंगे तो उसे अपने निर्यात को बेचने के लिए नए स्थान ढूंढने होंगे”।

अमेरिकी अर्थशास्त्री Jeffrey Sachs ने Donald Trump के फैसले को बताया अनुचित

मालूम हो कि अमेरिका और भारत के रिश्तें लगातार बिगड़ रहे है। माना जा रहा था कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से भारत को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके बिल्कुल उलट Donald Trump ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है, और इसका कारण बताया कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीदता है। हालांकि कई एक्सपर्ट का मानना है अप्रैल में पाकिस्तान और भारत के साथ युद्ध रूकवाने के लिए उन्हें भारत ने क्रेडिट नहीं दिया। वहीं भारत सरकार लगातार कहती आ रही है, कि युद्ध रूकवाने के लिए ट्रंप ने नहीं कहा था। वहीं अब अमेरिकी अर्थशास्त्री Jeffrey Sachs ने टैरिफ को अनुचति बताते हुए कहा कि ससे अमेरिका खुद आर्थिक रूप से अलग-थलग पड़ जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 22, 2026