---Advertisement---

पंजाब के पूर्व CM Charanjit Channi ने पूरी की PHD, रिसर्च में बताई कांग्रेस के पतन की वजह, इन्हें बताया जिम्मेदार

CM Charanjit Channi: पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी PHD की पढ़ाई पूरी कर ली है। रिसर्च में उन्होंने कांग्रेस के पतन की वजहें बताई हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 10, 2023 12:57 अपराह्न

Charanjit Channi
Follow Us
---Advertisement---

Charanjit Channi: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी PHD की पढ़ाई पूरी कर ली है। उन्होंने हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) से राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। अब आप सोच रहे होंगे की इसमें क्या खास बात है ? क्योंकि इन दिनों कई राजनेता ऐसे हैं जो राजनीति के साथ अपनी पढ़ाई भी कर रहे हैं। लेकिन, चन्नी के केस में एक बात बड़ी ही दिलचस्प है और वो है उनका रिसर्च टॉपिक।

रिसर्च में चुना बड़ा दिलचस्प टॉपिक

PHD की पढ़ाई के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी का रिसर्च टॉपिक बड़ा ही दिलचस्प था। उन्होंने ‘कांग्रेस के पतन की वजहों’ पर अपना रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार किया। उनकी थीसिस में यह निष्कर्ष निकला कि कांग्रेस का पतन चाटुकारिता की संस्कृति के चलते हो रहा है। उन्होंने अपने शोध में कहा है कि कुछ चाटुकारों के चलते कांग्रेस धीरे-धीरे सीमट रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

चाटुकारों के कारण हो रहा कांग्रेस का पतन

शोध के मुताबिक कांग्रेस को बचाने के लिए गांधी परिवार ने मुहिम भी शुरू की थी, लेकिन चाटुकारों के कारण मुहिम रंग नहीं लाई। शोध में कहा गया है कि पार्टी के सच्चे सिपाहियों का मनोबल कम होता जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को जल्द इन चाटुकारों से छुटकारा पाना होगा, ताकि कांग्रेस फिर से मजबूत हो सके।

बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी’ के तत्वाधान में ये रिसर्च की है। जिसमें प्रो. इमैनुअल नाहर ने उनका मार्गदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: Gujarat ISIS Module: गुजरात में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, ATS ने 5 संदिग्ध किए गिरफ्तार, पाकिस्तान भागने की थी तैयारी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

कल का मौसम 12 September 2026

सितम्बर 11, 2026

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026