---Advertisement---

उद्योग विस्तार से लेकर कानून व्यवस्था और रोजगार तक! बतौर मुख्यमंत्री, Suvendu Adhikari के समक्ष बंगाल में कितनी चुनौतियां?

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में Suvendu Adhikari की शपथग्रहण को लेकर तैयारियों जोरो पर हैं। देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व तमाम दिग्गज नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं। नई सरकार के गठन से पहले शुभेंदु अधिकारी के समक्ष आने वाली चुनौतियों को लेकर खबरें बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2026 11:28 पूर्वाह्न

Suvendu Adhikari
Follow Us
---Advertisement---

Suvendu Adhikari: बंगाल वासियों के लिए 9 मई का दिन ऐतिहासिक है। आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार का शपथग्रहण हो रहा है। पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत तमाम दिग्गज नेता बीजेपी सरकार की शपथग्रहण में हिस्सा लेने कोलकाता पहुंच चुके हैं।

अब से थोड़ी ही देर में शुभेंदु अधिकारी सूबे के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। शुभेंदु अधिकारी के साथ अग्निमित्रा पॉल, रूपा गांगुली और दिलीप घोष समेत कुछ अन्य नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना भी है। बंगाल की नई सरकार के समक्ष क्या चुनौतियां हैं इस पर चर्चा होगी।

बतौर मुख्यमंत्री, Suvendu Adhikari के समक्ष बंगाल में कितनी चुनौतियां?

बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है जिसके मुखिया शुभेंदु अधिकारी होंगे। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अब से कुछ ही क्षणों में वे मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। शुभेंदु अधिकारी के समक्ष कई चुनौतियां हैं जिनसे पार पाना आसान नहीं होगा।

सबसे पहले बात करें तो बंगाल में उद्योग का विस्तार करना बेहद अहम है। बड़े पैमाने पर लोग बंगाल छोड़कर देश के अन्य तमाम राज्यों में रोजगार हासिल करने के लिए जाते हैं। वाम सरकार और टीएमसी के कार्यकाल में उद्योग का विस्तार नहीं हुआ है। यदि शुभेंदु अधिकारी ये करते हैं तो लोगों को लाभ होगा।

दूसरी चुनौती कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबरें आती हैं। प्रतिकूल माहौल देख निवेशक बंगाल का रुख करने से घबराते हैं। ऐसे में सूबे में कानून व्यवस्था बनाए रखना भी शुभेंदु अधिकारी के समक्ष चुनौती होगी। तीसरी चुनौती होगी अवैध घुसपैठ को नियंत्रित करना।

बंगाल की सीमा बांग्लादेश से लगती है। यही वजह है कि राज्य में अवैध घुसपैठियों का मामला सुनने को मिलता है। बीजेपी भी इसे मुद्दा बनाती रही है। ऐसे में घुसपैठ को रोकना शुभेंदु अधिकारी के समक्ष चुनौती होगी। चौथी चुनौती होगी रोजगार के अवसरों का सृजन जिसमें बंगाल बहुत पीछे है। वहीं सिडिंकेट सिस्टम को खत्म कर भ्रष्टाचार रोकना भी शुभेंदु अधिकारीक के लिए बड़ी चुनौती है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में नई सरकार के शपथग्रहण को लेकर हलचल!

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से लोग आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे हैं जहां नई सरकार का शपथग्रहण होना है। अब से थोड़ी से ही देर में शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों के लोग ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे हैं।

बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी के साथ कुछ अन्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना भी है। नई सरकार के शपथग्रहण के साथ ही बंगाल की सियासी हवा बदल जाएगी और शासन का क्रिया-कलाप बदलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुभेंदु अधिकारी की नई सरकार चुनौतियों से पार कर कैसे बंगाल का विकास करती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

TCS Nashik Case

मई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 9, 2026

Mathura Viral Video

मई 9, 2026

Sanjiv Goenka

मई 9, 2026

NS Raja Subramani

मई 9, 2026

Thalapathy Vijay

मई 9, 2026