---Advertisement---

‘दम है तो मुकेश अंबानी को..,’ महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच Nishikant Dubey का ‘ठाकरे ब्रदर्स’ को खुला चैलेंज, फिर ललकारा

हुंकार भरते हुए बीजेपी सांसद Nishikant Dubey ने एक बार फिर 'ठाकरे ब्रदर्स' को ललकारा है। निशिकांत दूबे ने गंगटोक में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले गरीबों को पीटते हो, लेकिन मुकेश अंबानी वहीं रहते हैं, वह मराठी बहुत कम बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो उनके पास जाओ।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 10, 2025 3:43 अपराह्न

Nishikant Dubey
Follow Us
---Advertisement---

Nishikant Dubey: सिक्किम की धरती से ठाकरे बंधुओं को ललकारते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने एक बार फिर हुंकार भरी है। बीजेपी सांसद ने एक बार फिर ‘ठाकरे ब्रदर्स’ को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि दम है तो मुकेश अंबानी के पास जाओ। मुकेश अंबानी भी बहुत कम मराठी बोलते हैं। इतना ही नहीं निशिकांत दूबे ने SBI चीफ का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि एसबीआई चेयरमैन भी मराठी नहीं बोलते, उन्हें मारने की कोशिश करो। ठाकरे बंधुओं को Nishikant Dubey का ये खुला चैलेंज अब सोशल मीडिया पर खास वायरल है। हिंदी vs मराठी को लेकर छिड़ी जंग के बीच निशिकांत दूबे लगातार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

मुकेश अंबानी का जिक्र कर Nishikant Dubey ने ठाकरे ब्रदर्स को दिया खुला चैलेंज

चर्चित बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने एक बार फिर महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ा दिया है। भाषा विवाद के बीच बीजेपी सांसद ने मुकेश अंबानी का जिक्र कर एक बार फिर ठाकरे बंधुओं को लपेटा है। Nishikant Dubey ने साफ तौर पर कहा है कि “आप गरीबों को पीटते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी वहीं रहते हैं, वह मराठी बहुत कम बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो उनके पास जाओ। माहिम में मुस्लिम आबादी ज़्यादा है, अगर हिम्मत है तो वहाँ जाओ। SBI चेयरमैन मराठी नहीं बोलते, उन्हें मारने की कोशिश करो।”

फायरब्रांड नेता Nishikant Dubey ने हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर आगे कहा कि “महाराष्ट्र का इस देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। मुंबई या महाराष्ट्र द्वारा दिए गए टैक्स में हमारा भी योगदान है। इसका ठाकरे परिवार या मराठा से कोई लेना-देना नहीं है। SBI और LIC, जो टैक्स देते हैं, उनका मुख्यालय मुंबई में है। मैं सिक्किम में खड़ा हूँ, यहाँ के लोग भी अपना पैसा एसबीआई में जमा करते हैं। उनका पैसा भी वहाँ है। लेकिन उसके टैक्स का पैसा महाराष्ट्र के खाते में जाता है।आप गरीबों को पीटते हैं। लेकिन मुकेश अंबानी वहीं रहते हैं, वो बहुत कम मराठी बोलते हैं। अगर हिम्मत है तो उनके पास जाओ।”

ठाकरे बंधुओं को पहले भी ललकार चुके हैं निशिकांत दूबे!

मालूम हो कि ठाणे में गुजराती दुकानदार की पिटाई का आरोप MNS कार्यकर्ताओं पर लगने के बाद से ही निशिकांत दूबे ने ठाकरे बंधुओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे पूर्व भी Nishikant Dubey मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को उर्दू भाषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दे चुके हैं।

बीते दिन ही निशिकांत दूबे ने ठाकरे ब्रदर्स को सीधा चुनौती देते हुए कहा था कि “हिम्मत है तो मुम्बई के माहिम में ठाकरे बंधु गैर मराठी भाषी को मार कर दिखाएँ। कभी तमिल भाषी को, कभी कन्नड़ भाषी, कभी गुजराती और अब राजस्थान के लोगों को थाने में पीटकर अपनी चौधराहट दिखा रहे हो या मुम्बई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में अपनी होने वाली हार का जश्न मना रहे हो।” निशिकांत दूबे बीजेपी की ओर से लगातार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की नीतियों का विरोध करते हुए हुंकार भर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026