---Advertisement---

INDIA Alliance: महाराष्ट्र और बिहार के बाद क्या टूटने की कगार पर इंडिया गठबंधन? अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका

INDIA Alliance: बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद अब बाकी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 21, 2025 11:24 पूर्वाह्न

INDIA Alliance
Follow Us
---Advertisement---

Indian Alliance: बिहार में महागठबंधन की करारी हार के बाद अब बाकी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रही है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भी महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब बिहार में कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर ही सिमट के रह गई। वहीं अब क्षेत्रीय सहयोगी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की रणनीति, नेतृत्व और विश्वसनीयता पर खुलेआम सवाल उठा रहे हैं। जेएमएम, एसपी समेत कई पार्टियां कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कांग्रेस और राहुल गांधी का भविष्य खतरे में है, क्योंकि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में चुनाव होने है, जिसमे संभवत ममता बनर्जी अकेले चुनाव लड़ सकती है। यानि यहां भी कांग्रेस को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या टूटने की कगार पर इंडिया गठबंधन?

मालूम हो कि बिहार चुनाव के दौरान सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण जेएमएम पार्टी ने बिहार चुनाव से अलग होने का फैसला किया था। इसके अलावा शिवसेना (यूबीटी) ने बिहार के नतीजों पर तीखी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए इसे विपक्ष के लिए खतरे की घंटी बताया है। वरिष्ठ नेताओं ने न केवल चुनावी मशीनरी पर, बल्कि भारतीय ब्लॉक के आंतरिक समन्वय पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी न भी कह दिया है कि गठबंधन में गंभीर सुधार जरूरत है। बता दें कि खुद अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव के दौरान कई जनसभाएं भी की थी। आम आदमी पार्टी ने तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ा था। यानि यह तो साफ हो गया है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है।

INDIA Alliance में फूट के बीच कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका

हर राज्य में इंडिया गठबंधन की करारी हार के बाद अब कांग्रेस के नेतृत्व पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। यानि अगर इंडिया गठबंधन में फूट होती है, तो कांग्रेस के साथ-साथ राहुल गांधी की परेशानी बढ़ सकती है। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष लगातार ईवीएम से लेकर वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए आ रहे थे, लेकिन वोटरों के बीच इसका कुछ खास असर देखने को मिल रहा है। अब विपक्षी पार्टियों के बीच बदलाव की मांग तेज होती जा रही है, और बिहार के जनादेश ने जो कभी अस्थायी बेचैनी थी उसे इंडिया गठबंधन के लिए पूर्ण पहचान के संकट में बदल दिया है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन को साथ लेकर आगे चलती है या फिर वह एक बार अकेले चुनाव लड़ेंगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026