---Advertisement---

Jairam Ramesh: ‘फर्जी राजनीतिक दलों के…’ 10000 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी पर कांग्रेस का बीजेपी पर जोरदार पलटवार, जानें सबकुछ

Jairam Ramesh: कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है, जिसमे उसमे फर्जी राजनीतिक दलों चंदा लेने की बात कही गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2026 12:56 अपराह्न

Jairam Ramesh
Follow Us
---Advertisement---

Jairam Ramesh: कांग्रेस ने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) के जरिए कथित तौर पर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी के मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि कथित अनियमितताओं के सामने आने के बावजूद संबंधित लोगों और राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जिसके बाद एक बार फिर सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

Jairam Ramesh ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री जी, विदेशों से तो काला धन ला नहीं पाए और देशवासियों को अभी तक 15-15 लाख रुपये भी नहीं मिले हैं, लेकिन अब लगता है कि भाजपा के सरंक्षण में देश में ही काले धन को सफेद करने की योजना चल रही है।

देश की जनता जानना चाहती है कि फर्जी राजनीतिक दलों के जरिए टैक्स चोरी और काले धन को सफेद करने का मामला सामने आने के बावजूद मोदी सरकार ने टैक्स चोरों और इन फर्जी राजनीतिक दलों पर कार्रवाई क्यों नहीं की?

मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व सांसद श्री शक्ति सिंह गोहिल जी ने आज नई दिल्ली में प्रेस वार्ता में 3,260 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) के जरिए ₹10,000 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला सामने आने के बावजूद दोषियों पर 200% पेनल्टी और आपराधिक मुकदमे की कार्रवाई नहीं होने पर सरकार से सवाल किए हैं”।

कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी ये मांगे

बता दें कि कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से सरकार के सामने कुछ प्रमुख मांगे रखी जिसमे –

  • टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े की जांच ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) से कराई जाए।
  • Section 270A(9) और Section 2A के तहत 200% पेनाल्टी लगाई जाए।
  • Section 276C(1) और Section 277 के तहत इसमें संलिप्त चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए और दोषी पाए जाने पर उनका लाइसेंस रद्द किया जाए।
  • फर्जी राजनीतिक पार्टियों के कर्ता-धर्ताओं के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए।
  • सरकार चुनाव में दिए गए चंदे से जुड़ी पूरी जानकारी पब्लिक डोमेन में रखे, ताकि जनता को इसकी जानकारी मिल सके।
  • फर्जी राजनीतिक पार्टियों में संलिप्त लोगों में से कितने लोग बाद में BJP में शामिल हुए, इसकी भी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Manish Sisodia

सितम्बर 10, 2026

Punjab News

सितम्बर 10, 2026

l 11 September 2026

सितम्बर 10, 2026

कल का मौसम 11 September 2026

सितम्बर 10, 2026

Lucknow News

सितम्बर 10, 2026

Rain Alert 11 September 2026

सितम्बर 10, 2026