---Advertisement---

JDU: क्या बिहार को मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा? जानें जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की मुख्य बातें

JDU: नीतीश कुमार की अगुवाई में आज दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 29, 2024 5:26 अपराह्न

JDU
Follow Us
---Advertisement---

JDU: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में आज दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी की गई। बता दें कि बैठक में राज्यसभा सांसद संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रस्ताव रखा था।

JDU कार्यकारिणी बैठक की मुख्य बातें

जेडीयू के नेताओं ने बताया कि इस बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई इसके अलावा नए कार्यकारिणी अध्यक्ष का भी चयन किया गया। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में जेडीयू की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही है कि जेडीयू ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर दी है। हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या केंद्र सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगी? क्योंकि इससे पहले मोदी सरकार ने किसी भी राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना कर दिया था।

कार्यकारिणी अध्यक्ष बनने पर संजय झा ने क्या कहा?

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पार्टी सांसद संजय झा ने कहा कि “हमारे नेता और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं उनका आभारी हूं और नीतीश कुमार ने बिहार को बदल दिया है। वह चुनाव बिहार में जो हुआ उससे पता चला कि हमने 40 में से 30 सीटें जीतीं, हमने 243 में से 177 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की।

​बिहार ने 2025 के विधानसभा चुनाव का संकेत दे दिया है। नीट मुद्दे पर झा ने कहा कि ”इस पर सख्त कानून लाना चाहिए, जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों का भरोसा बहाल हो सके”।

बिहार को विशेष दर्जा हमारी पुरानी मांग

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बिहार के मंत्री और जदयू नेता डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि, “बिहार को विशेष दर्जा और विशेष पैकेज हमारी पुरानी मांग है और अब भी है।

हमारे नेता ललन सिंह, संजय झा, जो यहां राज्यसभा में हैं और लोकसभा में पार्टी के नेता, आने वाले समय में प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे”।

बैठक के बाद केसी त्यागी ने क्या कहा?

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा, ”सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने घोषणा की है कि अब वह हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे।

आरक्षण को लेकर बिहार हाई कोर्ट द्वारा रोक लगा दी है हम इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। राज्यसभा सांसद संजय झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। हम विशेष राज्य का दर्जा और आर्थिक पैकेज के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026