Jharkhand News: ‘हम शीघ्र ही राज्य और देशभर…’ आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महत्वपूर्ण बयान, जानें सबकुछ

Jharkhand News: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। जिसके बाद हलचल तेज हो गई है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की भावनाओं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुन रही है तथा संवाद के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि झारखंड में पिछले कई दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी पेपर गड़बड़ी मामले में छात्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।

आंदोलन पर क्या बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन?

बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “छात्रों की बात – छात्रों के साथ, मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी सरकार झारखंड सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न जिलों में रहने वाले युवाओं और छात्रों के सुझाव भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

इसलिए सरकार सभी जिलों के छात्र-छात्राओं की राय और सुझाव प्राप्त करेगी, ताकि समाधान व्यापक और समावेशी हो। हम शीघ्र ही राज्य और देशभर के छात्रों, शिक्षाविदों तथा नीति-निर्माताओं के सुझाव एकत्रित कर, समयबद्ध तरीके से आवश्यक सुधारों और सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे”।

छात्रों के मुद्दों पर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की जायज मांगों पर सरकार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विचार कर रही है और किसी भी निर्णय में युवाओं के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है और सरकार छात्रों के साथ संवाद बनाए रखने के पक्ष में है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में कोई निर्णय निकल सकता है।

 

Exit mobile version