Virat Kohli : नीट पेपर लीक लेकर दिल्ली के जंतर -मंतर से लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियों के द्वारा प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं का समर्थन किया जा रहा है। इसी से जुड़ा हुआ एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये पोस्ट भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का है। क्रिकेटर के इस पोस्ट को कुछ असली बता रहे हैं तो कुछ इसे फेक कह रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं, विराट कोहली के नाम से वायरल हो रहे इस पोस्ट की क्या सच्चाई है?
क्या नीट पेपर लीक प्रदर्शन पर Virat Kohli ने सच में किया पोस्ट?
पेपर को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Locked Account of Virat Kohli नाम के हैंडल से एक पोस्ट किया गया है।
देखें पोस्ट
Students deserve a fair system, transparent examinations, and a future built on merit.
The concerns being raised by students should be heard seriously. I hope the authorities take immediate and meaningful action to address their grievances.
The future of our country deserves…
— Locked Account of Virat Kohli (@Highonchurma) July 23, 2026
जिसमें लिखा है, ‘छात्र एक निष्पक्ष व्यवस्था, पारदर्शी परीक्षाओं और योग्यता पर आधारित भविष्य के हकदार हैं।छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी उनकी शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल और सार्थक कदम उठाएंगे। हमारे देश का भविष्य न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही का हकदार है।’ किंग कोहली के इस पोस्ट पर कई मिलियंस व्यूज और कमेंट आ चुके हैं।
विराट कोहली के पोस्ट की क्या है सच्चाई?
अगर आपको भी लग रहा है कि, पेपर लीक को लेकर दिल्ली से लेकर देशभर में जिस तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, उसका असर किंग कोहली पर भी पड़ा है तो इसकी सच्चाई जानें। तो आपको बता दें, ये पोस्ट विराट कोहली के आधिकारिक एक्स हैंडल से नहीं किया गया है। Locked Account of Virat Kohli नाम के हैंडल से अपलोड किया है। ये एक पेरोडी अकाउंड है। क्रिकेटर ने अभी तक अपने किसी भी आधिकारिक अकाउंट से छात्रों को लेकर कोई भी पोस्ट नहीं किया है।
