Viral Video: स्पाइसजेट और यात्रियों के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर ‘तू-तू’ और ‘मैं-मैं ‘हुई है। इस लड़ाई का वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स ने सिर पकड़ लिया है। क्योंकि दोनों की तरफ से एक-दूसरे पर मोहल्लेवाले ताने मारे जा रहे हैं। फ्लाइट को लेकर शुरु हुआ ये विवाद खबरों में छाया हुआ है। खबरों की मानें तो ये सारा विवाद फ्लाइट के लेट होने के कारण शुरु हुआ और इतना बढ़ा कि, दोनों की तरफ से एक-दूसरे को पर्सनल ताने मारे जाने लगे।
स्पाइसजेट के कर्मचारी और यात्रियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई
स्पाइसजेट के कर्मचारी और यात्रियों के बीच हुई लड़ाई के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि, एयरलाइन का कर्मचारी कह रहा है कि, ‘स्पाइसजेट सस्ता है इसीलिए आए हो आप’ जिसके बाद यात्री एयरलाइन के कर्मचारियों की 20 और 25 हजार सैलरी का ताना मारते हुए कहती है कि, हम तो आपके वेतन पर सवाल नहीं उठा रहे हैं।
देखें वीडियो
“SpiceJet sasta hai isliye aaye ho aap..”
Comment by SpiceJet staff at Delhi Airport led to huge Kalesh b/w Ground Staff and Passengers https://t.co/u2FG38hcRE
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 25, 2026
वहीं, आप-पास खड़े यात्री स्पाइसजेट शर्म करो के नारे लगा रहे हैं। माहौल काफी गर्म लग रहा है। फ्लाइट देरी को लेकर शुरु हुआ ये विवाद अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
Viral Video देख यूजर्स हंस रहे
स्पाइसजेट एयरलाइन के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच हुई इस लड़ाई के वायरल वीडियो को एक्स पर 25 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 2.43 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘इतना सच भी नहीं बोलना था’। वहीं, दूसरा कमेंट करते हुए लिखता है, ‘मोरल ऑफ द स्टोरा स्पाइसजेट को कभी बुक नहीं करना है’। वहीं, काफी सारे इस लड़ाई पर हंस रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
