Viral Video: अगर एक महिला का रिश्ता एक ऐसे पुरुष के साथ होता है जो उससे ज्यादा अमीर हो तो उसे गोल्ड डिगर बहुत आसानी से कह दिया जाता है। लुधियाना के इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद यूजर्स भड़के हुए दिखे। उन्होंने भारत के मर्द को गोल्ड डिगर तक कह दिया। दरअसल एक महिला जो शायद अपने पति से ज्यादा कमाती थी लेकिन उसे पता नहीं था कि पैसा उसके रिश्ते के बीच ऐसा दीवार बनेगा कि उसकी इज्जत भी सड़क नीलाम हो जाएगी। इस वायरल वीडियो ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है और सोशल मीडिया पर फिलहाल ट्रेंड कर रहा है।
देखें कैसे पत्नी के साथ पति ने दिखाई दरिंदगी
Ludhiana man drags, kicks wife on road ‘demanding Thar and bike’
Read: https://t.co/tkooM68yfK https://t.co/11nwIES6zL
— The Indian Express (@IndianExpress) October 25, 2026
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पति अपनी पत्नी पर बीच सड़क घर के बाहर जुल्म ढाता हुआ नजर आता है। जहां रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पत्नी सैलून चलाती थी लेकिन पति ने लालच की हद पार कर दी। बाइक के साथ-साथ थार के लिए जिद करने लगा। पति ने अपनी पत्नी को बालों से घसीट कर सड़क पर पीटता हुआ नजर आता है जहां उसके आसपास और भी घर के लोग मौजूद नजर आते हैं। थार और स्पोर्ट्स बाइक की मांग करने वाले पति ने जिस तरह से लात और घुसो से अपनी पत्नी की पिटाई की उसने हर किसी को नि:शब्द कर दिया है।
Viral Video को लेकर क्या कह रहे भारत के मर्दों के लिए लोग
Indian men are the real gold diggers. They’re literally the most useless men in the world. At least men in other countries talk about taking care of and protecting their families, while Indian men abuse their own wives for dowry
— Shweta (@Shweta2point0) October 25, 2026
वहीं वायरल वीडियो को लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पत्नी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है और जांच जारी है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं है। जहां एक यूजर ने इस पर तीखी आलोचना की है और कहा कि “भारतीय पड़ोसी असल में गोल्ड डिगर होते हैं। सच कहूं तो दुनिया के सबसे बेकार पुरुष है। कम से कम दूसरे देश में अपने परिवार की देखभाल, उसे सुरक्षा करने की बात करते हैं लेकिन भारतीय पुरुष दहेज के लिए अपनी पत्नियों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। ऐसे लोगों की निसहाय महिलाओं पर ही मर्दानगी दिखती है।
वीडियो को 50000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। बाकी लोगों की भी वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
