---Advertisement---

Jharkhand News: देवघर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हेमंत सोरेन सरकार का जताया आभार, भक्तों को मिल रही है सारी सुविधाएं, जानें सबकुछ

Jharkhand News: बाबा बैघनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 22, 2026 3:44 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने के बीच सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और सुगम दर्शन जैसी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच श्रद्धालुओं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।

देवघर पहुंचे श्रद्धालुओं ने हेमंत सोरेन सरकार का जताया आभार

बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैघनाथ धाम आते और भगवान शिव को जल अर्पित करते है। इसी को ध्यान में रखते हुए हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार का कष्ट ना हो। इसी बीच आईपीआरडी झारखंड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“देवघर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार द्वारा की गई तमाम व्यवस्थाओं के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का बहुत-बहुत धन्यवाद। श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए किए गए प्रयासों से बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले भक्तों का अनुभव और भी बेहतर हुआ है। बाबा बैद्यनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें”।

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा सहित कई इंतजाम किए जाते हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि दर्शन के दौरान उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। कई भक्तों ने बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन का आभार भी जताया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026