---Advertisement---

Jharkhand News: ‘महापर्व पावन श्रावण मेला…’ देवघर में इस तारीख से लगेगा साल का सबसे बड़ा मेला, हेमंत सोरेन सरकार ने किए खास इंतजाम, जानें सबकुछ

Jharkhand News: राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 24, 2026 4:47 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में आयोजित होने वाला श्रावणी मेला हर वर्ष करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होता है। इस वर्ष भी महापर्व पावन श्रावण मेला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में यूपी बिहार के लोग सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम पैदल जल चढ़ाने के लिए जाते है। इसी को देखते हुए  हेमंत सोरेन सरकार ने अहम जानकारी दी है।

झारखंड टूरिज्म ने दी अहम जानकारी

बता दें कि झारखंड टूरिज्म ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बस 6 दिन शेष! 30 जुलाई से शुरू हो रहा है बाबा बैद्यनाथ धाम को समर्पित पूर्वोत्तर भारत का महापर्व पावन श्रावण मेला। देवघर “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठेगा! भक्ति, आस्था और उत्साह का यह अद्भुत संगम पूरे झारखंड को दिव्य ऊर्जा से भर देगा”।

श्रावण मास के आरंभ के साथ ही देवघर में श्रावणी मेले की शुरुआत होगी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से लाखों कांवड़िए और श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए देवघर पहुंचेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि पूरे मेले के दौरान करोड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करेंगे।

हेमंत सोरेन सरकार ने किए विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमे –

  • सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती।
  • प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर में सीसीटीवी निगरानी।
  • स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की उपलब्धता।
  • पेयजल, शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था।
  • ट्रैफिक और पार्किंग प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विशेष योजना।
  • सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026