---Advertisement---

Jharkhand News: क्या है सीएम हेमंत सोरेन सरकार की बिरसा आवास निर्माण योजना, इन लोगों को मिलेगा स्कीम लाभ, जानें सबकुछ

Jharkhand News: गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग आवास योजनाएं संचालित की जाती रही हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2026 5:13 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग आवास योजनाएं संचालित की जाती रही हैं। इनमें बिरसा आवास योजना भी शामिल है। इस योजना का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर आधारित है और इसका संबंध राज्य के आवास निर्माण से जुड़ी कल्याणकारी पहलों से रहा है।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 1,31,500 रूपये की धनराशि दी जाती है। गौरतलब है किबिरसा आवास योजना झारखंड सरकार की आवास निर्माण से जुड़ी योजना है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

  • आवेदक का झारखंड के अनुसूचित जनजाति समुदाय से होना ज़रूरी है।
  • आवेदक को आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के अंतर्गत आना चाहिए।
  • केवल ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग ही इसके लिए पात्र हैं।
  • झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है।

इन ज़रूरी दस्तावेज़ की पड़ेगी जरूरत

  • आधार कार्ड
  • निवास का प्रमाण।
  • जाति प्रमाण-पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी)।
  • बैंक पासबुक।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने शुरुआत में लगभग 8 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की बात कही थी और बाद में लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख आवास करने की जानकारी दी थी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 18, 2026

Beawar-Bharatpur Expressway

सितम्बर 18, 2026

सितम्बर 18, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 18, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 18, 2026