---Advertisement---

Jharkhand News: ‘स्कूलों को और बेहतर…’ शिक्षा के क्षेत्र में हेमंत सोरेन सरकार का महत्वपूर्ण फैसला, जारी कई नई गाइडलांइस

Jharkhand News: झारखंड में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2026 3:21 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य सरकार ने स्कूलों के बेहतर संचालन, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और शैक्षणिक माहौल को मजबूत करने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

हेमंत सोरेन सरकार का अहम फैसला

जेईपीसी यानि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सामूहिक प्रयासों से स्कूलों को और बेहतर बनाने के मकसद से, झारखंड सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ये गाइडलाइंस हर बच्चे के लिए सुरक्षित, समावेशी और बेहतर सीखने का माहौल बनाने में माता-पिता, शिक्षकों, स्थानीय प्रतिनिधियों और समुदाय के सदस्यों की अहम भूमिका को और मज़बूत करती हैं।

हम सभी स्कूलों और संबंधित लोगों से अपील करते हैं कि वे नई गाइडलाइंस के अनुसार अपनी SMCs का गठन करें और उन्हें मज़बूत बनाएं, साथ ही मिलकर हमारे स्कूलों को ज़्यादा समावेशी, जवाबदेह और बच्चों के अनुकूल बनाने की दिशा में काम करें”।

स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर

नई गाइडलाइंस के तहत स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने, शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन सरकार की अगुवाई में राज्य में तेजी से विकास हो रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जुलाई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 31, 2026

Asaduddin Owaisi

जुलाई 31, 2026