Jharkhand News: कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सीएम हेमंत सोरेन सरकार की खास तैयारियां, मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, जानें सबकुछ

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर झारखंड में खास तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार इस अवसर को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर एक बड़े सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसी बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इसी बीच श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति ने सीएम हेमंत सोरेन सरकार से मुलाकात की।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री कार्यालय, झारखंड ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति मोरहाबादी रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें 3-4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान में आयोजित बाल गोपाल,

दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या व रासलीला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया”। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रह सकते हैं। आयोजन को लेकर मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान

गौरतलब है कि किसी भी बड़े आयोजन की तरह कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अहम रहेगी। भीड़ को देखते हुए मोरहाबादी मैदान और उसके आसपास पुलिस बल की तैनाती की जा सकती है। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश और निकास व्यवस्था को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था की जा सकती है। आपातकालीन सेवाओं और मेडिकल सहायता की उपलब्धता पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। माना जा रहा है कि कृष्ण जन्मोत्सव में भारी भीड़ उमड़ सकती है।

 

Exit mobile version