---Advertisement---

‘जिन्होंने कभी अपने मूल्यों और सिद्धांतों..; Kalyan Singh की जयंती पर Yogi Adityanath ने पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित कर ऐसे किया याद; जानें डिटेल

Kalyan Singh: यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2025 12:29 अपराह्न

Kalyan Singh
Follow Us
---Advertisement---

Kalyan Singh: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। बता दें कि यूपी की राजनीति में Kalyan Singh के बेहद योगदान रहा। आपको बताते चले कि उनका जन्म 5 जनवरी 1932 में अलीगढ़ जिले में हुआ था। वहीं आज Yogi Adityanath ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

Yogi Adityanath ने Kalyan Singh को किया याद

यूपी के पूर्व सीएम और राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “हर व्यक्ति उनकी कार्यकुशलता, उनकी मेहनत और उनकी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मानता था। अक्सर ऐसा होता है कि लोग सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों की बलि चढ़ा देते हैं, अपने मूल्यों से समझौता कर लेते हैं।’ कुछ हासिल करने के लिए, लेकिन एक शख्सियत ऐसी भी थीं,

जिन्होंने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान और उसके बाद भी अपने मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, उन्होंने राज्य की राजनीति और इसके लिए शुरू किए गए प्रयासों को एक नई दिशा दी। 1990 के दशक की शुरुआत और उसके बाद भी प्रशासनिक दक्षता में सुधार किया गया”।

कल्याण सिंह का राजनीति करियर मे आए काफी उतार चढ़ाव

अगर Kalyan Singh के राजनीतिक करियर की बात करें तो उनके करियर में काफी उतार चढ़ाव आए। बता दें कि साल 1991 में भाजपा से विधानसभा चुनाव जीता और कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद उन्होंने 1992 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह फिर 1997 से नवंबर 1999 तक वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। बीजेपी और कल्याण सिंह के बीच मतभेद के कारण उन्हें एक नई पार्टी का गठन किया, हालांकि फिर वह साल 2004 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2013 में वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए। 4 सितंबर 2014 को उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली और 8 सितंबर 2019 तक इस पद पर रहे। गौरतलब है कि Yogi Adityanath समेत बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें याद किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026