Kangana Ranaut: देश की सियासत में महिला आरक्षण बिल को लेकर संग्राम छिड़ा है। राजनीतिक दल आधी आबादी की हितैषी होने का दावा करते हुए एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच बीजेपी सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत का एक बयान भी सुर्खियों में है। सांसद ने कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की एक पुरानी पोस्ट का जिक्र करते हुए पार्टी को महिला विरोधी बताया है। मंडी सांसद ने सदन के पटल पर कहा कि जब 2024 लोकसभा चुनाव में उन्हें मंडी से उम्मीदवार घोषित किया गया, तो कांग्रेस मंडी में क्या भाव चल रहा है पोस्ट कर आधी आबादी की अपमान कर रही थी। कंगना रनौत की इस प्रतिक्रिया को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।
महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर हमलावर हुईं Kangana Ranaut
मंडी सांसद ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
“कांग्रेस ने मेरी फोटो के नीचे लिखा था, मंडी में क्या भाव चल रहा है”
◆ बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में कहा @KanganaTeam | Kangana Ranaut | Congress | Mandi | Lok Sabha pic.twitter.com/VgAO78IfeP
— News24 (@news24tvchannel) April 18, 2026
कंगना रनौत ने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसकी प्रवक्ता मंडी के लड़कियों का भाव लगा रही थीं। इन्होंने लोकसभा चुनाव में मुझे टिकट मिलने के बाद फोटो पोस्ट कर लिखा था कि मंडी में क्या भाव चल रहा है। ये उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कंगना रनौत ने कहा कि मैं एक कलाकार हूं। इस दौरान मैने कई किरदार निभाए हैं। हालांकि, कांग्रेस ने उन्हीं में से एक किरदार की तस्वीर पोस्ट करते हुए नीचे लिखा कि मंडी की लड़कियों के क्या भाव हैं। सांसद कंगना की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर फिर संग्राम छिड़ा है।
मंडी सांसद को याद आई कांग्रेस की पुरानी करतूत!
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सुप्रिया श्रीनेत के आधिकारिक हैंडल से एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया गया था।
Dear Supriya ji
In the last 20 years of my career as an artist I have played all kinds of women. From a naive girl in Queen to a seductive spy in Dhaakad, from a goddess in Manikarnika to a demon in Chandramukhi, from a prostitute in Rajjo to a revolutionary leader in Thalaivii.… pic.twitter.com/GJbhJTQAzW— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 25, 2024
इस पोस्ट में कंगना रनौत की एक बोल्ड तस्वीर थी जिसमें कैप्शन लिखा था क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा। इस पोस्ट के बाद कांग्रेस की खूब छिछालेदर हुई थी।
मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है. इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था.
मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया. जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत भोंडी… pic.twitter.com/CFDNXuxmo2
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) March 25, 2024
अंतत: सुप्रिया श्रीनेत को पोस्ट जारी कर सफाई देनी पड़ी थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा था कि मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। हालांकि, बावजूद इसके कांग्रेस की जमकर आलोचना हुई थी। तमाम लोग कंगना रनौत के समर्थन में उतर कर सुप्रिया श्रीनेत की पोस्ट की आलोचना किेए थे। अब फिर एक बार लोकसभा में कंगना रनौत ने इसका जिक्र कर पुरानी यादों का ताजा कर दिया है।






