---Advertisement---

आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat के बयान पर राज्यसभा सांसद Kapil Sibal ने कसा तंज, कहा ‘RSS उस सरकार का..’, जानें डिटेल

Kapil Sibal: बीते दिन यानि 12 अक्तूबर को दशहरा के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान से सियासत गरमाई हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 13, 2024 1:24 अपराह्न

Kapil Sibal
Follow Us
---Advertisement---

Kapil Sibal: बीते दिन यानि 12 अक्तूबर को दशहरा के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान से सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर कई विपक्षी नेताओं ने भागवत के बयान पर आपत्ति जताते हुए प्रतिक्रिया दी थी। इसी बीच राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने मोहन भागवत के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat के बयान पर दी प्रतिक्रिया

मीडिया से बात करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि “मोहन भागवत ने विजयादशमी पर अच्छा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में देवता बंटे हुए हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए, संत बंटे हुए हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए. यह विभिन्न धर्मों और भाषाओं का देश है. संत वाल्मिकी ने रामायण लिखी थी। और इसलिए सभी हिंदुओं को वाल्मिकी दिवस मनाना चाहिए. ऐसा क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंने कहा कि जब तक सौहार्द बना रहेगा,

मैं उनके बयान का स्वागत करता हूं, लेकिन मैं कुछ सवाल पूछना चाहता हूं जो आपके बयान के खिलाफ काम करता है। 2014 के बाद समाज में कई विभाजन हुए हैं। लव जिहाद, बाढ़ जिहाद की अवधारणाएं हैं। आप सवाल क्यों नहीं उठाते हैं जब ऐसी घटनाएं होती हैं तो लोग लोगों की नागरिकता पर संदेह करते हैं, कई विवादास्पद बयान देते हैं, तो आरएसएस सवाल क्यों नहीं उठाता”?

मोहन भागवत ने क्या कहा था?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि बांग्लादेश की घटना ने विश्व के हिंदू समाज को बता दिया की असंगठित और दुर्बल रहना अत्याचारों को निमंत्रण देता है। इसलिए हिंदुओं को संगठित और सशक्त होने की जरूरत है। (Kapil Sibal ) उन्होंने कहा कि विश्व भी शक्ति को ही स्वीकार करता है। परंतु कुछ शक्तियां जिनका निजी स्वार्थ प्रभावित होता है वह भारत को बलशाली होता देखना नहीं चाहती। गौरतलब है कि भागवत के बयान के बाद से सियासत गरमा गई थी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भागवत की टिप्पणी की आलोचना की थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Justice Lalit

अक्टूबर 26, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 26, 2026