---Advertisement---

Karnataka Politics: खुलकर सामने आया ‘सीएम कुर्सी’ को लेकर चल रहा खेल! डीके शिवकुमार के बाद फ्रंटफुट पर सिद्धारमैया खेमा, अब आगे क्या?

Karnataka Politics में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। डीके शिवकुमार के बाद सीएम सिद्धारमैया का खेमा फ्रंटफुट से मोर्चा संभालते हुए 'मुख्यमंत्री की कुर्सी' पर पकड़ मजबूत कर रहा है। अब सबकी नजरें आलाकमान के फैसले पर टिकी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 10:46 पूर्वाह्न

Karnataka Politics
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Politics: कांग्रेस शासित एक राज्य में नेतृतेव परिवर्तन को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। यहां बात कर्नाटक के संदर्भ में हो रही जहां सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच चल रहा कुर्सी का खेल अब खुलकर सामने आ गया है। आलम ये है कि दोनों गुट खुलकर फ्रंटफुट से मोर्चा संभाल रहे हैं।

डीके शिवकुमार के बाद सीएम सिद्धारमैया ने शब्दों का शिगूफा छोड़ खेल को और रोचक बना दिया है। सीएम कुर्सी के लिए छिड़ी सियासी जंग के बीच सबकी नजरें अब आलाकमान पर टिकी हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार बेंगलुरु में जारी इस सियासी उठा-पटक के बीच डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक पॉलिटिक्स में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर छिड़ी सियासी जंग कब और कैसे थमती है।

कर्नाटक में खुलकर सामने आया ‘सीएम कुर्सी’ को लेकर चल रहा सियासी खेल!

पर्दे के पीछे चल रहा सियासी खेल अब खुलकर सामने आ गया है। दरअसल, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की मांग अब तेज हो गई है। डीके शिवकुमार के एक्स हैंडल से बीते दिन एक पोस्ट जारी किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया कि “शब्द शक्ति विश्व शक्ति है। दुनिया में सबसे बड़ी ताकत अपने वचन का पालन करना है।” इसका आशय सीएम कुर्सी को लेकर हुए वादे का पालन करना बताया गया।

इसके ठीक बाद सीएम सिद्धारमैया का जवाबी पोस्ट आता है। इस पोस्ट में लिखा गया कि “एक शब्द तब तक शक्ति नहीं है जब तक वह लोगों के लिए विश्व को बेहतर न बना दे।” इसे डीके शिवकुमार के लिए करारा जवाब माना जा रहा है। इस पोस्ट में डीके शिवकुमार अपने नेतृत्व में किए गए कार्यों को बताते हुए उपलब्धि का जिक्र कर रहे हैं। दोनों नेताओं का पोस्ट पर्दे के पीछे ‘सीएम कुर्सी’ को लेकर चल रहे खेल को सामने लेकर आया है।

कांग्रेस शासित Karnataka Politics में अब आगे क्या?

ये लगभग जगजाहिर है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब खुलकर सामने आ चुकी है। नवंबर की 20 तारीख को सीएम सिद्धारमैया बतौर मुख्यमंत्री ढ़ाई वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। कथित रूप से किए गए वादे के मुताबिक अब सीएम कुर्सी डीके शिवकुमार को मिलनी चाहिए। हालांकि, सिद्धारमैया पद छोड़ने को तैयार नही हैं।

आलम ये है कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया का खेमा खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ कैंपिंग कर रहा है। इन सबके बीच पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे डैमेज कंट्रोल की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि राज्य में भ्रम को समाप्त करने के लिए डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक होगी। ऐसे में इस बैठक के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कांग्रेस शासित इस राज्य में क्या होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026