---Advertisement---

Kerala Elections 2026: LDF-UDF की टक्कर में सरकार पर हमलावर शशि थरूर! त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना के बीच कांग्रेस MP पर नजरें

Kerala Elections 2026: केरल में एलडीएफ-यूडीएफ के बीच सीधी लड़ाई नजर आ रही है। इस बीच बीजेपी मुकाबले को त्रिकोणीय करने का प्रयास कर रही है। लोगों की नजरें कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर भी टिकीं हैं जो लगातार सरकार के खिलाफ तल्ख रुख धारण किए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 3, 2026 6:21 अपराह्न

Kerala Elections 2026
Follow Us
---Advertisement---

Kerala Elections 2026: दक्षिण में बीजेपी का अभेद किला कहे जाने वाले केरल की सियासी लड़ाई दिलचस्प नजर आ रही है। यहां एलडीएफ और यूडीएफ की सीधी तकरार में बीजेपी त्रिकोणीय मुकाबला बनाने की कोशिश में है। एलडीएफ एक बार फिर सीएम पिनराई विजयन के नेतृत्व में केरल विधानसभा चुनाव 2026 लड़ रहा है। यूडीएफ और बीजेपी ने चेहरा घोषित किए बगैर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा। उससे पूर्व तिरुवनंतपुरम से आने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर सबकी नजरें टिकीं हैं। शशि थरूर यूं तो यूडीएफ के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। हालांकि, उनकी भूमिका आगे क्या हो सकती है इस पर खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में आइए हम आपको केरल की हालिया समीकरण से जुड़ी जानकारियां साझा करते हैं।

LDF-UDF की टक्कर में सरकार पर हमलावर शशि थरूर!

केरल की चुनावी समीकरण को समझने वाले ये जरूर जानते होंगे कि यहां विधानसभा चुनाव 2026 में सीधा मुकाबला एलडीएफ-यूडीएफ के बीच है। एक ओर पिनराई विजयन के नेतृत्व में यूडीएफ लगातार तीसरी बार केरल की सत्ता में आने को प्रयासरत है। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ 10 वर्षों की प्यास बुझाकर केरल की सत्ता में आने को आतुर है।

केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर, वी.डी. सतीशन, रमेश चेन्निथला जैसे नेता लगातार यूडीएफ को सत्ता में लाने की कोशिश कर रहे हैं। शशि थरूर तो वर्तमान सरकार पर खूब हमलावर भी हैं। उन्होंने साफ कहा है कि केरल की जनता 10 वर्षों की एलडीएफ शासन से उब चुकी है और अब बदलाव चाहती है। सांसद थरूर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर प्रहार बोल रहे हैं।

केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर समीकरण दिलचस्प हो गया है। एलडीएफ-यूडीएफ की सीधी टक्कर के बीच तल्ख बयानबाजी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से खफा रहे शशि थरूर का केरल में जमकर चुनाव प्रचार करना चर्चा का विषय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन प्रयासों का हासिल क्या होता है।

त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना के बीच कांग्रेस MP पर नजरें

तमिलनाडु से सीमा साझा करने वाले वामपंथ के गढ़ केरल राज्य में सीधी टक्कर एलडीएफ-यूडीएफ के बीच ही है। हालांकि, बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन लगातार चुनावी समीकरण साधकर इस लड़ाई को त्रिकोणीय बनाना चाहता है। 2024 लोकसभा चुनाव में 16.68 फीसदी वोट हासिल करने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद हैं।

हालांकि, शशि थरूर समेत तमाम दिग्गज नेता त्रिकोणीय लड़ाई की किसी भी संभावना से नकार रहे हैं। शशि थरूर का साफ कहना है कि केरल में यूडीएफ की सरकार बनेगी। हालांकि, सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो 4 मई को नतीजों की घोषणा के साथ ही स्पष्ट होगा। उससे पूर्व चुनावी प्रचार-प्रसार में जुटे शशि थरूर समेत अन्य नेताओं पर नजरें टिकीं हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 21, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Heatwave Alert 22 April 2026

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026

Punjab News

अप्रैल 21, 2026