---Advertisement---

KB Ganesh Kumar पर लगे आरोपों को लेकर केरल चुनाव से पहले हलचल! बेडरूम दृश्य का जिक्र कर पत्नी बिंदू ने तोड़ी चुप्पी, मचा बवाल

केरल सरकार में मंत्री KB Ganesh Kumar की पत्नी बिंदू मेनन ने उन पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं। मंत्री गणेश कुमार पर लगे आरोपों के बाद केरल की सियासत में हलचल देखने को मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 10, 2026 10:45 पूर्वाह्न

KB Ganesh Kumar
Follow Us
---Advertisement---

KB Ganesh Kumar: चुनावी दहलीज पर खड़े केरल में सियासी हलचल तेज हो गई है। अभी चर्चा पीएम मोदी के शंखनाद की थी कि तब तक एक कैबिनेट मंत्री लपेटे में आ गए। यहां बात केबी गणेश कुमार के संदर्भ में हो रही है जिन पर अवैध संबंध के आरोप लगे हैं। केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदू मेनन ने अपने पति को आपत्तिजनक अवस्था में देखने का आरोप लगाया है।

बिंदू मेनन ने उस बेडरूम सीन का भी जिक्र किया है जिसमें केबी गणेश कुमार कथित रूप से किसी अन्य महिला के साथ थे। इस आरोप के बाद विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मंत्री पर दबाव बढ़ गया है। तमाम नेता इस्तीफे की मांग कर गणेश कुमार को निशाने पर ले रहे हैं। इससे केरल के सियासत में हलचल देखने को मिल रही है और सुर्खियां बनने का दौर जारी है।

पत्नी बिंदू मेनन के आरोपों को लेकर मुश्किलों में मंत्री KB Ganesh Kumar

केरल की सियासत में हलचल मचाते हुए कैबिनेट मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदू मेनन ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बिंदू मेनन ने शनिवार को अपने वलाकोम स्थित घर हुए कांड का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने बेडरूम दृश्य का जिक्र कर अपने पति केबी गणेश कुमार के आपत्तिजनक अवस्था में होने के आरोप लगाए। बिंदू मेनन ने कहा कि जब वो घर पहुंची तो पति को आपत्तिजनक अवस्था में पाया।

इसके बाद उन्होंने फोटो खींचने और वीडियो बनाने की कोशिश की जिस दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई। उनका मोबाइल छीनकर उन्हें घर से बाहर निकाला गया। बिंदू मेनन और उनके पति केबी गणेश कुमार के संबंधों में पहले से खटपट रही है। मंत्री पर अपनी पत्नी की फोन ट्रैकिंग व बदसलूकी के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में अब आपत्तिजनक अवस्था से जुड़ा आरोप उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।

चुनाव से पहले केरल में तेज हुई सियासी हलचल!

चुनाव की दहलीज पर खड़े केरल में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूबे के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार की पत्नी बिंदू मेनन ने उन पर अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद गणेश कुमार पर विपक्ष हमलावर है। यूडीएफ से जुड़े तमाम नेता सीधे तौर पर सीएम पिनराई विजयन से आरोपी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस से जुड़े राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने भी केबी गणेश कुमार को मंत्रिमंडल से हटाने की आवाज उठाई है। बीजेपी से जुड़े कई नेता भी आरोपों का जिक्र कर मंत्री पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। इस बीच केबी गणेश कुमार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे षडयंत्र बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या होता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026