---Advertisement---

‘नेता भी तो देखते हैं अश्लील वीडियो’, राहुल गांधी के सावन में मीट खाने पर बोले Pappu Yadav

Pappu Yadav: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कांग्रसे नेता राहुल गांधी के सावन में मीट खाने पर प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 5, 2023 3:19 अपराह्न

Pappu Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Pappu Yadav: जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सावन में मीट खाने जाने को लेकर बड़ी बात कही है। बिहार की राजधानी पटना में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान उन्होंने BJP सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील कुमार (Sushil Kumar) पर जमकर निशाना साधा।

पत्रकारों ने जब उनसे सुशील कुमार द्वारा राहुल गांधी और बिहार के अन्य नेताओं पर मीट खाने वाले बयान पर सवाल पूछा तो पप्पू यादव भड़क उठे। उन्होंने कहा कि क्या मीट खाना ही सिर्फ नॉनवेज है ? नेता लोग भी तो सावन में अश्लील वीडियो देखते हैं, दारू पीते हैं, क्या ये नॉनवेज नहीं है।

सबसे पहले सुशील भाई अपना फोन चेक करवाएं

उन्होंने आगे कहा कि आप जाकर बिहार के नेताओं के मोबाइल फोन चेक कीजिए, पता चल जाएगी की कौन कितना अधर्मी है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर सवाल उठाने वालों को पहले खुद का प्रमाण देना चाहिए। पहले सुशील भाई आकर अपना फोन चेक करवाएं, कहीं उन्होंने तो सावन में अश्लील वीडियो नहीं देखे। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुसलमान करने वाले और लोगों को जात-धर्म पर बांटने वाले लोग आज दूसरों को नसीहत दे रहे हैं, जो उन्हें शोभा नहीं देता।

सुशील मोदी ने कही थी ये बात

बता दें कि तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी, जिसकी BJP ने कड़ी आलोचना की है। इसे लेकर सुशील मोदी ने दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ हिंदू धर्म और भारत को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। सावन में राहुल-लालू का मांस खाना और उदयनिधि का दावा महज संयोग नहीं, बल्कि वे एक राजनीतिक प्रयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 10, 2026

Punjab News

अगस्त 10, 2026

Punjab News

अगस्त 10, 2026

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 10, 2026

Jharkhand News

अगस्त 10, 2026