---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: चुनावी दौर के बीच दिल्ली पहुंचे CM भजनलाल, राजस्थानी प्रवासियों से की ये अहम अपील

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2024 4:41 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी तापमान लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इस चुनावी संग्राम में भाग ले रहीं राजनीतिक पार्टियां भी सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा भी सत्ता में वापसी को लेकर खूब प्रयासरत है और अपने नेताओं को अलग-अलग क्षेत्र में जनता से संवाद करने के लिए भेज रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी राजधानी दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के लिए जनता से समर्थन भी मांगा है। इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्वी दिल्ली में बड़ी संख्या में रहने वाले राजस्थानी प्रवासियों से पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जनादेश देने की अपील की है।

चुनावी दौर के बीच दिल्ली पहुंचे CM भजनलाल

लोकसभा चुनाव 2024 के इस संग्राम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी देश के विभिन्न हिस्सों में खूब दौरे कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज इसी क्रम में सीएम भजनलाल दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के लिए जनता से समर्थन मांगा है।

इसके साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने पूर्वी दिल्ली में भारी तादाद में रहने वाले राजस्थानी प्रवासियों से पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जनादेश देने की अपील की है।

दिल्ली की सभी सीटें जीतने का दावा

सियासत के लिहाज से देश की राजधानी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटें विशेष मायने रखती हैं। भाजपा की कोशिश है कि एक बार फिर राजधानी की सभी सीटों को जीतकर पूर्व की भांति क्लीन स्वीप किया जाए।

इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने भी दावा किया है कि उनकी पार्टी राजधानी की सभी 7 सीटें भारी अंतर से जीतेगी। हालाकि दावों से इतर वास्तविक परिणाम क्या होगा ये तो 4 जून को ही सामने आएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Elections 2026

अप्रैल 2, 2026

कल का मौसम 2 April 2026

अप्रैल 1, 2026

Rain Alert 1 April 2026

मार्च 31, 2026

Delhi Lok Adalat

मार्च 31, 2026

Bihar Politics

मार्च 31, 2026

Noida International Airport

मार्च 31, 2026