---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्वी चंपारण में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा ‘कांग्रेस ने 3-4 पीढ़ियों का जीवन’..,’ जानें डिटेल

Lok Sabha Election 2024: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 21, 2024 12:58 अपराह्न | Updated: मई 21, 2024 3:49 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: Lok Sabha Election 2024 में महज 2 चरणों का ही मतदान बच गया है। सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। गौरतलब है कि इस बार सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच है। मालूम हो कि छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। इसी बीच पीएम मोदी ने बिहार में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हिए पीएम ने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला।

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “पांचवें चरण में, INDI गठबंधन पूरी तरह से हार गया है। 21 वीं सदी का भारत INDI गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। और यही कारण है कि हर चुनाव में जनता कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों पर जोरदार हमला कर रही है। 4 जून को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, टुकड़े-टुकड़े गैंग पर हमला होगा”।

60 सालों में बड़े-बड़े महल बनाए गए

मोदी ने आगे कहा “60 साल में इन लोगों ने बड़े-बड़े महल बनाए और स्विस बैंक में खाते खोले। आपके बच्चों के पास पढ़ने के लिए स्कूल नहीं था, लेकिन उनके बच्चे विदेश में पढ़ते रहे। गरीब मुसीबत और परेशानी में थे, लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर देश के 60 साल बर्बाद कर दिये, 3-4 पीढ़ियों का जीवन बर्बाद कर दिया”।

पीएम मोदी का आरजेडी पर कटाक्ष

पीएम मोदी ने राजद पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग चाँदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं वे नहीं जानते कि मेहनत क्या होती है। मैंने सुना है कि यहां कोई कह रहा है कि, 4 जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट मिलेगा। लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि देश के किसी भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट न हो। देश के हर नागरिक को ऊर्जा से भरपूर होना चाहिए। लेकिन जंगलराज के उत्तराधिकारी से और क्या उम्मीद की जा सकती है? इन लोगों के पास इस चुनाव में मोदी को गाली देने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026